सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   girlfriend absconded with her boyfriend and two children husband filed an FIR gopalganj

Bihar: घर से निकली और नहीं लौटी… दो बच्चों संग महिला लापता, पति ने खोला प्रेम-प्रसंग का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गोपालगंज जिले में लापता महिला के मामले में पति ने प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाते हुए एक युवक पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला और दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है और जल्द बरामदगी का दावा कर रही है।

girlfriend absconded with her boyfriend and two children husband filed an FIR gopalganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepeak
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के पति ने स्थानीय थाने में फुलवरिया क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी और बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया है।

Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला बीते 6 अप्रैल की सुबह अपने दो पुत्रों के साथ घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्रेम-प्रसंग का लगा आरोप

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला के पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में प्रेम-प्रसंग की बात उजागर की। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई निवासी शैलेंद्र कमकर नामक युवक के साथ पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई
पति के लिखित आवेदन के आधार पर कटेया थाना पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र कमकर के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला और बच्चों की तलाश में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी गई है। आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला और बच्चों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें:  नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर? वजह भी समझिए

गांव में चर्चा का विषय
दो बच्चों के साथ एक महिला का इस तरह घर छोड़कर चले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सुरक्षा और सामाजिक मर्यादाओं को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और बच्चों की सलामती को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed