सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Menace of Illicit Liquor Persists in Bihar Despite Ban Treatment Underway at Sadar Hospital

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कहर, सारण में युवक की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के हरख पकड़ी सतजोड़ा गांव में 23 वर्षीय रंजीत प्रसाद शराब पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। 

Menace of Illicit Liquor Persists in Bihar Despite Ban Treatment Underway at Sadar Hospital
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण प्रमंडल में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार की पोल खुलती जा रही है। सारण, सिवान और गोपालगंज जैसे जिलों में अवैध शराब का नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के हरख पकड़ी सतजोड़ा गांव का है, जहां शराब पीने के बाद एक युवक की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। फिलहाल उसे छपरा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

Trending Videos

शराब पीने के बाद बिगड़ी युवक की हालत
बीमार युवक की पहचान सारण जिले के पानापुर प्रखंड अंतर्गत हरख पकड़ी गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत प्रसाद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम रंजीत गांव के गाछी में गया, जहां उसने कथित रूप से देशी शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घबराहट की शिकायत फिर बेहोश हो कर गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजीत को अचानक घबराहट हुई और उसने आंखों से धुंधला दिखाई देने की शिकायत की। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मसरख ले जाया गया। हालांकि मसरख सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय वार्ड पार्षद राहुल यादव ने भी घटना की पुष्टि की।


समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान 
छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। स्थिति फिलहाल स्थिर है और उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि चिकित्सक दबी ज़ुबान में आशंका जता रहे हैं कि शराब में किसी प्रकार की मिलावट या जहरीले तत्व होने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई होगी।

ये भी पढ़ें: बिहार में दहेज की भेंट चढ़ी बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति गिरफ्तार

बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी
गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव सीमित नजर आता है। खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सस्ते नशे के चक्कर में अवैध शराब माफियाओं के जाल में फंसते जा रहे हैं। कई मामलों में शराब पीने के बाद लोगों की आंखों की रोशनी चली जाती है या जान तक चली जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कठोर दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed