सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two children drowned while bathing in a pond in Pinarthu Khurd Pasiwad Dhanuk Tola village in Darunda.

Bihar: सीवान में दर्दनाक हादसा; दोस्त को बचाने गया मासूम खुद डूबा, पोखरे में दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में एक निजी पोखरे में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने पहुंचा, लेकिन दोनों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Two children drowned while bathing in a pond in Pinarthu Khurd Pasiwad Dhanuk Tola village in Darunda.
मृत बच्चों के घर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिनर्थू खुर्द पंचायत के पसीवड़ धानुक टोला गांव में सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव के चवर में स्थित एक निजी पोखरे में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।



दोनों बच्चों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान पसीवड़ धानुक टोला निवासी मुन्ना महतो के 10 वर्षीय पुत्र बीरू कुमार और अमित कुमार के 11 वर्षीय पुत्र हर्षित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को बीरू और हर्षित अपने दोस्तों के साथ गांव के ही चवर में खोदे गए निजी पोखरे में नहाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को बचाने में गई दूसरी जान
नहाने के दौरान बीरू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख हर्षित उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बची जान
ग्रामीणों ने तुरंत पोखरे में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और सीओ वेद प्रकाश नारायण दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद से पसीवड़ धानुक टोला गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बच्चों के घरों में चीत्कार मची है और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की आंखें भी नम हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

ये भी पढ़ें: प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि जिस पोखरे में हादसा हुआ, उसकी गहराई काफी अधिक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खतरनाक पोखरों के चारों तरफ घेराबंदी कराई जाए और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही बच्चों को अकेले पोखर और तालाब में न जाने देने की अपील भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed