सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar accident Two friends returning from wedding killed in tragic road crash

Bihar Accident: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दो पड़ोसी युवकों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। संत मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Bihar accident Two friends returning from wedding killed in tragic road crash
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। संत मोड़ के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरपुर बाजार निवासी गौरी शंकर मांझी के 17 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार और राजकपूर मांझी के 22 वर्षीय पुत्र जिम्मी कुमार के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।



शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिजनों के अनुसार, बिक्की कुमार 10वीं कक्षा का छात्र था, जबकि जिम्मी कुमार बीए पार्ट-1 का छात्र था। दोनों आपस में गहरे दोस्त और पड़ोसी थे। रविवार को वे वृंदावन गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जिम्मी अपने चचेरे भाई की बारात में गया था और बिक्की भी उसके साथ था। शादी समारोह से लौटते समय देर रात दोनों बाइक से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान उचकागांव थाना क्षेत्र के संत मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा किसी अन्य वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना हुई।

ये भी पढ़ें-  Bihar Accident: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, परखच्चे उड़े; एक की मौत, तीन गंभीर घायल

परिवार के सबसे छोटे बेटे थे दोनों
ग्रामीणों के अनुसार, बिक्की और जिम्मी दोनों अपने-अपने परिवार के सबसे छोटे बेटे थे। दोनों पढ़ाई कर रहे थे और परिवार की उम्मीद माने जाते थे। एक साथ दो पड़ोसी युवकों की मौत की खबर से हरपुर बाजार गांव में मातम छा गया है। गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सदर अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही, जबकि माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed