Bihar: बिहार में डायन होने का आरोप लगा महिला को पीटा, पीड़िता को इलाज के लिए कराया गया भर्ती
Bihar: सारण के जजौली गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला को ‘डायन’ बताकर बेरहमी से पीटा गया, गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है और पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है।
विस्तार
वर्तमान समय में अशिक्षा, सामाजिक कुरीतियां और जागरूकता की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डायन प्रथा से जुड़ा एक मामला सारण जिले में सामने आया है, जहां एक महिला की जमकर पिटाई की गई। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत जजौली गांव की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान जजौली गांव निवासी अशोक प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीणा देवी के रूप में हुई है।
‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करता है पड़ोसी
पीड़िता लक्ष्मीणा देवी ने बताया कि पड़ोसी द्वारा अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद किया जाता है और उन्हें ‘डायन’ कहकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें: छठ पूजा का सामान लेने बाजार गया था राजमिस्त्री, बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
बिहार में डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून लागू
बिहार में डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून लागू है, इसके बावजूद कानून का डर नहीं दिख रहा है। कानूनी तौर पर किसी को डायन कहकर अपमानित करना, हिंसा करना या सामाजिक बहिष्कार करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। अब देखना यह होगा कि संबंधित थाने की पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.