सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sd sanjay advocate general bihar after pk shahi resignation as per bihar government plan bihar news

SD Sanjay: बिहार के नए महाधिवक्ता सत्यदर्शी संजय; नीतीश कुमार के करीबी पीके शाही ने दिया था इस्तीफा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Jun 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : 'अमर उजाला' ने बताया था कि राज्य सरकार की तैयारी को समझते हुए पीके शाही ने महाधिवक्ता के पद को त्याग दिया। वही बात सही निकली। सत्यदर्शी संजय बिहार के नए महाधिवक्ता बनाए गए हैं। सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

sd sanjay advocate general bihar after pk shahi resignation as per bihar government plan bihar news
बिहार के नए महाधिवक्ता एसडी संजय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने सौंपी है। प्रशांत कुमार शाही के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए पद एसडी संजय को मौका दिया गया। राज्यपाल के आदेश से सरकार के सचिव बलराम दूबे की ओर से विधि विभाग ने गुरुवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सरकर की ओर से कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने एसडी संजय को नियुक्त किया है।  



कौन हैं एसडी संजय 
दिल्ली विश्वविद्यालय से 1984 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर पटना हाईकोर्ट में वकालत करने वाले एसडी संजय जाने-माने वकीलों में से एक हैं। पटना हाईकोर्ट ने उन्हें 2013 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया था। इतना ही नहीं वह बिहार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2024 में केंद्र सरकार ने एसडी संजय को केंद्र सरकार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: सांसद की शिकायत पर हरकत में राजभवन, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले के आरोप, साक्ष्य मांगे
विज्ञापन


चार दिन पहले पीके शाह ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि चार दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी प्रशांत कुमार शाही उर्फ पीके शाही में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद महाधिवक्ता पद का त्याग करते हुए इस्तीफा दिया। पिछले कई तीन वर्षों से वह लगातार बिहार सरकार का पक्ष कोर्ट में रख रहे थे। इससे पहले भी वह 2005 से 2010 तक बिहार सरकार के महाधिवक्ता रह चुके थे। बाद में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में शिक्षा मंत्री भी बनाया था। वह पर्यावरण एवं वन और योजना विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा सीट से 2013 में उप चुनाव भी लड़वाया था हालांकि वह राजद प्रत्याशी से हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed