फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Security personnel beat up patient relatives at PMCH patna Bihar police Bihar News

Bihar : PMCH में दबंगई, बाइक पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजनों को पीटा; थाना पर पुलिस ने भी

Thu, 28 May 2026 02:54 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 28 May 2026 02:54 PM IST
सार

Bihar : पीएमसीएच में कभी डॉक्टरों की तो कभी सुरक्षाकर्मियों की दबंगई देखने को मिलते रहती है। लेकिन आज तो हद हो गया। मरीज के परिजनों को पहले सुरक्षाकर्मियों ने पीटा और फिर थाना में शिकायत करने पर पुलिस ने भी पीड़ित को ही पीट डाला। 

विज्ञापन
Security personnel beat up patient relatives at PMCH patna Bihar police Bihar News
पीएमसीएच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इमरजेंसी वार्ड के पास बाइक पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में गार्ड्स ने मरीजों और उनके परिजनों पर लाठियां बरसा दीं। इस हिंसक झड़प में दो लोगों के सिर फट गए, जबकि बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने होती रही।

विज्ञापन


पार्किंग से शुरू हुआ विवाद
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। बिहटा के कंचनपुर निवासी विमल कुमार अपनी बाइक से पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के पास पहुंचे थे। जब वह अपनी बाइक पार्क कर रहे थे, तभी वहां तैनात गार्ड्स ने उन्हें वहां पार्किंग करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कई गार्ड्स ने मिलकर विमल कुमार पर हमला कर दिया। गार्ड्स ने विमल को इस कदर पीटा कि उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar News : नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के घर, बंद कमरे में हुई गुप्त बैठक; सियासी सरगर्मी तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद करने वालों को भी पीटा
विमल को सड़क पर तड़पता देख जब अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों ने गार्ड्स का विरोध किया, तो सुरक्षाकर्मी और उग्र हो गए। पटना के भट्टाचार्य रोड के रहने वाले प्रेम कुमार अपनी पत्नी का इलाज कराने अस्पताल आए थे। उन्होंने जब विमल को बचाने की कोशिश की, तो गार्ड्स ने उन्हें भी नहीं बख्शा। प्रेम कुमार की भी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनका भी सिर फट गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार देना पड़ा। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Boat Capsizes: पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, पांच लापता; 14 सवार में ज्यादा महिलाएं

महिला के साथ भी किया अभद्र व्यवहार
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान सोनपुर की रहने वाली संगीता कुमारी ने जब घायल लोगों को बचाने और मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो गार्ड्स और वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जीतन राम मांझी की मांग पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का रुख स्पष्ट, कहा- एनडीए की बैठक में तय होगी रणनीति

पीएमसीएच के पुलिस आउटपोस्ट पर भी हुई मारपीट
घटना के संबंध में घायल विमल कुमार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। विमल ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के वक्त पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देख रही थी। हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिजन सुरक्षाकर्मियों की शिकायत लेकर पीएमसीएच के पुलिस आउटपोस्ट पर पहुंचे तो वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। 
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Teacher : जुलाई में जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, हर साल मिलेगी सरकारी नौकरी; शिक्षा मंत्री का दावा

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि PMCH में गार्ड्स का ऐसा व्यवहार आए दिन का काम हो गया है, लेकिन प्रशासन कोई सख्त कदम नहीं उठाता।

सीसीटीवी फुटेज की जाँच के बाद होगी कार्रवाई 
घटना के संबंध में टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में जो भी गार्ड या पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed