{"_id":"6afef6b9e635d8db360fd104","slug":"senco-gold-bettiah-cctv-footage-crime-in-bihar-news-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बेतिया ज्वेलर्स लूटकांड के CCTV ने दिखाई संगठित अपराध की तस्वीर; सिर पर बंदूक और बैग में जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बेतिया ज्वेलर्स लूटकांड के CCTV ने दिखाई संगठित अपराध की तस्वीर; सिर पर बंदूक और बैग में जेवर
Thu, 19 Nov 2026 06:46 PM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:46 PM IST
सार
Bihar News: बेतिया में अपराधियों ने संगठित होकर पहले रेकी की, फिर लूट के लिए पहुंचे। पहुंचे इत्मीनान से, बैठे भी। फिर तमंचे के बल पर लूट शुरू की। सीसीटीवी में सबकुछ सामने आया है। पढ़िए सीसीटीवी की जुबानी पूरी कहानी।
विज्ञापन
कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर किनारे खड़ा कर लूटपाट करते हुए निकले अपराधी।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
बुधवार की दोपहर घड़ी में करीब 12:20 का समय हो रहा था। हर दिन की तरह इस दिन भी शहर की सभी दुकानें खुल चुकी थीं, जिनमें ग्राहकों का आना-जाना चल रहा था। इसी दौरान बेतिया के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ ऐसा कैद हुआ, जिसने बेतिया ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे ने खोले कई राज
शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब 12:20 बजे तीन बाइक पर सवार करीब आठ लोग सेनको गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम के बाहर उतरते हैं और बारी-बारी से शोरूम के अंदर दाखिल होते हैं। शोरूम के अंदर लगे कैमरों में भी उनका अंदर दाखिल होना कैद होता है।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर घुसे अपराधी
अंदर घुसकर वे एक आम ग्राहक की तरह कुछ देर तक गोल्ड की चेन को देखते हैं। सब कुछ एकदम सामान्य चल रहा था कि अचानक उनके द्वारा बंदूकें निकाल ली जाती हैं और शॉप में मौजूद सभी कर्मियों और उपभोक्ताओं को डराने का सिलसिला शुरू कर दिया जाता है।
विज्ञापन
30 मिनट तक चली सनसनीखेज वारदात
कैमरों के सामने आई फुटेज में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शोरूम में मौजूद लोगों के सिर पर अपराधियों ने बंदूकें तान रखी हैं और उन्हें बंधक बनाकर रखा है। इस दौरान उनके कुछ साथी गहनों को लूटकर एक बैग में रखते हुए नज़र आते हैं। करीब 30 से 35 मिनट तक यह सिलसिला चलता है, जिसके बाद कैमरों में उनके बाहर जाने का दृश्य कैद होता है।
बजता रहा सायरन
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस दौरान कैमरे में शोरूम के अंदर सायरन के बजने की आवाज़ भी आती है, लेकिन इसके बावजूद बाहर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों के बाहर निकलने का दृश्य कैद होता है। इस दौरान वे बाइक पर सवार होते हैं और स्टेशन चौक वाले रास्ते को पकड़कर फरार हो जाते हैं।
मौके पर आला अधिकारी
घटना के कुछ ही देर बाद यह मामला पूरे शहर में आग की तरह फैल जाता है, जिसके बाद मौके पर चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, एसएसपी कुमार गौतम, बेतिया सदर 01, सदर 02, ट्रैफिक और क्राइम डीएसपी सहित चार थानों के थानाध्यक्ष पहुंचते हैं।
Trending Videos
Bettiah Bihar : सीसीटीवी फुटेज ने दिखा दिए चेहरे
इस तरह से चेहरे दिखे हैं अपराधियों के।
- फोटो : amar ujala digital
खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
शोरूम के अंदर करीब 8 घंटों तक चली जांच और पूछताछ के बाद सभी अधिकारी बाहर निकलते हैं और मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हैं। बातचीत के दौरान डीआईजी बताते हैं कि “सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और बंधक बनाए गए लोगों से पूछताछ के बाद यह पता चला है कि अपराधी 8 की संख्या में आए थे। वे तीन बाइक से शोरूम पहुंचे और एक-एक कर शॉप के अंदर दाखिल हुए। सभी के हाथों में बंदूकें थीं, जिसकी नोंक पर उन्होंने अंदर मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। कैमरों में कैद फुटेज से यह पता चला है कि इस पूरी वारदात को करीब 30 से 35 मिनट में अंजाम दिया गया है।”
कैमरों ने खोले कई राज
घटना के अगले दिन गुरुवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिलती है कि “ज्वेलरी शॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में मंगलवार की रात एक संदिग्ध कार का मूवमेंट कैद होता है, जिसमें लूट करने वाले अपराधी ही मौजूद होते हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि लूट की घटना को अंजाम देने से एक दिन पहले उन्होंने कार से आकर दुकान की रेकी की थी। फिर उस कार को रेलवे स्टेशन के पास पार्क कर दिया था। घटना वाले दिन वे बाइक से पहुंचे, लूटपाट की और फिर उसी कार में गहनों से भरे बैग को रखकर बाइक से ही अलग-अलग दिशा में निकल गए।”
पुलिस को भ्रमित करने का काला खेल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कार को रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की स्थिति में देखा गया था, जो घटना के बाद उस लोकेशन पर मौजूद नहीं थी। इससे यह साफ ज़ाहिर होता है कि अपराधियों ने एक साजिश के तहत पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए बाइक का उपयोग किया, लेकिन वास्तव में सारा खेल कार के जरिए ही किया गया।
गिरफ्त में चार अपराधी
बहरहाल, पुलिस ने घटना में शामिल 6 संदिग्धों की पहचान कर ली है। इनमें से चार को हिरासत में ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन अपराधियों के तार बिहार के समस्तीपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे जिलों से जुड़े हैं।
(इनपुट- आशीष कुमार, बेतिया)