{"_id":"6a1b00f9c6f19af9560f9e2d","slug":"seven-bullets-found-in-passenger-bag-jayprakash-narayan-international-airport-patna-bihar-police-bihar-news-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिले 7 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, चेकिंग के दौरान यात्री के बैग से मिले 7 कारतूस
Sat, 30 May 2026 08:53 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 30 May 2026 08:53 PM IST
सार
Bihar : अचानक हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हवाई अड्डा सुरक्षा समूह की टीम ने तुरंत हवाई अड्डा थाना कि पुलिस को बुलाया। फिर यात्री के बैग को खोला गया। बैग के खुलते ही सभी अवाक रह गये।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा चेकिंग के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग से दो खोखा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात हवाई अड्डा सुरक्षा समूह की टीम को बैग की स्कैनिंग के दौरान 7 लाइव कारतूस मिले। इसके बाद सुरक्षा महकमे को तुरंत अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राबड़ी देवी की चुनौती को सीएम सम्राट चौधरी ने कर लिया स्वीकार, बंगला खाली कराने के लिए भेजी पुलिस
विज्ञापन
लगातार बयान बदलता रहा आरोपी
सुरक्षा टीम ने कारतूस ले जा रहे यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया। पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान संतोष तिवारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। जब सुरक्षा अधिकारियों ने संतोष से इन कारतूसों के लाइसेंस या उन्हें ले जाने की वजह पूछी, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाया और लगातार अपने बयान बदलता रहा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: रिशु श्री टेंडर घोटाला केस में सीएम सम्राट सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अफसरों को किया निलंबित
आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
हवाई अड्डा सुरक्षा समूह की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी युवक और जब्त कारतूसों को स्थानीय हवाई अड्डा थाना पुलिस को सौंप दिया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक स्पेशल टीम आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड खंगालने के लिए पुणे पुलिस से भी संपर्क कर रही है। इस संबंध में हवाई अड्डा थाना की पुलिस का कहना है कि सुरक्षा को ताक पर रखकर यह यात्री किस खतरनाक इरादे से इन जिंदा कारतूसों को फ्लाइट तक ले पाया, इस बात की जांच पुलिस कर रही है।