{"_id":"6a2d6d7a31b1d9163e006479","slug":"tej-pratap-yadav-congratulate-pawan-singh-becoming-mlc-tej-pratap-coment-faisal-khan-sir-khesari-lal-yadav-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को MLC बनने पर दी बधाई, फैजल खान को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को MLC बनने पर दी बधाई, फैजल खान को लेकर कही बड़ी बात
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : तेज प्रताप यादव ने आज पवन सिंह को बधाई दी। लेकिन साथ ही फैजल खान और खेसारी लाल यादव का नाम सुनते ही तेज प्रताप भड़क गए। फिर उन्होंने जो कहा उसे देखकर फैजल खान के समर्थकों को अच्छा नहीं लगेगा।
तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह के MLC बनने पर तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं पवन सिंह को MLC बनने पर बधाई देता हूँ। भविष्य में अगर वे मंत्री भी बनते हैं, तो यह और भी अच्छी बात होगी। उन्हें मेरी अग्रिम शुभकामनाएं। वहीं दूसरी ओर, खेसारी लाल यादव द्वारा फैजल खान उर्फ खान सर को समर्थन दिए जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने तल्ख शब्दों में कहा कि मैं किसी खान-वान का समर्थन नहीं करता।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : जिसे चाहा... उसी ने ले ली जिंदगी, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही बेबस मां; मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर अभी कोर्ट के चक्कर में हैं। उन पर आर्म्स एक्ट और जान से मारने का आरोप है। इस मामले में एक पक्ष यानी ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को पुलिस ने घटना के दिन ही महज चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया था, वहीं फैजल खान को पटना पुलिस ने पूरी छूट दी। रौशन आनंद को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को उनकी जमानत याचिका पर फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। इस वजह से शिक्षक रौशन आनंद को अभी कुछ और दिन सलाखों के पीछे ही गुजारने होंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'बिहार में जब तक NDA सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे', उपेंद्र कुशवाहा किससे और कहां ऐसा बोले?
छातापुर से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने भी खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने फैजल खान को फर्जी बताते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं दूसरी ओर जेल भेजे गए ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद का खुलकर समर्थन किया था।