सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Three killed in Katihar lightning strike CM Samrat Choudhary announces compensation

Bihar News: कटिहार में आसमानी कहर, ठनका गिरने से तीन की मौत, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: कटिहार जिले में तेज बारिश के दौरान वज्रपात (ठनका) गिरने से तीन लोगों की अलग-अलग स्थानों पर मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

Three killed in Katihar lightning strike CM Samrat Choudhary announces compensation
ठनका - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

कटिहार में तेज बारिश के बीच गिरे ठनके ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इस दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Trending Videos

अलग-अलग क्षेत्रों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत में 65 वर्षीय मोहम्मद अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोढ़ा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत में 27 वर्षीय मंगलेश कुमार भी वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी जान नहीं बच सकी। इसके अलावा सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव में 45 वर्षीय अकमल हुसैन की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच में जुटा प्रशासन
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटा है। एक ही दिन में तीन मौतों से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का किया एलान
इधर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील भी की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें: शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका और पुलिस, दूल्हा भागा, वरमाला से पहले खुला बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed