सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uproar after encounter youth killed shout slogans against bihar police murder case bhojpur Bihar News

Bihar News : एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने पर हुआ लाठीचार्ज

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Thu, 18 Jun 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : गुरुवार की सुबह अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। इंसाफ की मांग को लेकर करीब डेढ़ हजार की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। फिर पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजी।

Uproar after encounter youth killed shout slogans against bihar police murder case bhojpur Bihar News
सड़क जाम करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में एनकाउंटर के बाद परिजन सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे हैं। घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव की है जहां पुलिस ने जिसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था उसका एनकाउंटर कर उसकी हत्या कर दी। इसके विरोध में परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर न्याय की गुहार लगा रहे। मृतक की पहचान भरत भूषण तिवारी के रूप में की गई है। भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उन्होंने आरा-बक्सर फोरलेन को पूरी तरह से जाम कर दिया है।



आरा-बक्सर मार्ग को कर दिया पूरी तरह ब्लॉक
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह बिलौटी गांव के पास स्थित एनएच पर करीब डेढ़-दो हजार की संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। वेलोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मृतक भरत भूषण तिवारी के शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। इस चक्काजाम के कारण फोरलेन पर दोनों तरफ गाड़ियों की मीलों लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Explainer : रौशन आनंद और फैजल खान सर के बीच क्यों मची गदर, शिक्षा के बाजार से मौत की खबर तक क्यों आई बात?
विज्ञापन


रोड़ेबाजी के बाद लाठीचार्ज 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस जामस्थल पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम हटाने की कोशिश की। तब स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन का विरोध करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने रोड़ेबाजी करनी शुरू कर दी। फिर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए हैं। फिलहाल उक्त स्थान पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी बताते हैं कि उनलोगों को कई बार कहा गया कि शव का अंतिम संस्कार कीजिए, जांच की प्रक्रिया अपने हिसाब से बढ़ती रहेगी, लेकिन उस भीड़ में शामिल कुछ ऐसे लोग थे जिन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बल का प्रयोग किया। फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : फैजल खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर अड़े रौशन आनंद, समर्थकों संग थाने के बाहर धरने पर बैठे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed