सब्सक्राइब करें

1700 साल पहले समुद्र में डूबा जहाज मिला, रोमन काल के 100 से अधिक जार भी मिले

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
1700 year old shipwreck found on the coast of majorca spain with more than 100 Roman amphora
1700 साल पहले समुद्र में डूबा जहाज मिला - फोटो : CEN/ConselldeMallorca/IBEAM

समुद्र की गहराईयों में कभी-कभी हमें ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जो बेहद ही हैरान करने वाली होती हैं। स्पेन के बेलेरिक आईलैंड के मेजोरका तट पर भी कुछ ऐसा ही मिला है। यहां 1700 साल पहले समुद्र में डूबा एक जहाज मिला है। इसके साथ-साथ जहाज पर रोमन काल के 100 से अधिक जार भी मिले हैं, अभी तक सुरक्षित हैं। 

Trending Videos
1700 year old shipwreck found on the coast of majorca spain with more than 100 Roman amphora
रोमन काल के जार - फोटो : CEN/ConselldeMallorca/IBEAM

इस जहाज को फेलिक्स अलारकोन और उनकी पत्नी ने जुलाई महीने में खोजा था, जो 33 फीट लंबा और 16 फीट चौड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि जहाज पर जो जार मिले हैं, उनका इस्तेमाल जैतून का तेल, मछली की चटनी और शराब रखने के लिए किया जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
1700 year old shipwreck found on the coast of majorca spain with more than 100 Roman amphora
रोमन काल के जार - फोटो : CEN/ConselldeMallorca/IBEAM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र में हजारों सालों तक पड़े रहने के कारण जारों पर समुद्री पानी और नमक जम गए हैं, जिससे दो जारों के हैंडल जाम हो गए हैं। इन्हें अभी तक खोला नहीं जा सका है। 

1700 year old shipwreck found on the coast of majorca spain with more than 100 Roman amphora
1700 साल पहले समुद्र में डूबा जहाज मिला - फोटो : CEN/ConselldeMallorca/IBEAM

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन जारों को चार महीने तक स्वीमिंग पूल में रखा जाएगा, ताकि उनपर जमे नमक के पानी की परत को हटाया जा सके। इसके लिए इतना समय इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि जल्दबाजी के चक्कर में कहीं जार टूट न जाए। 

विज्ञापन
1700 year old shipwreck found on the coast of majorca spain with more than 100 Roman amphora
रोमन काल के जार - फोटो : CEN/ConselldeMallorca/IBEAM

इन जारों पर लिखे आलेखों को भी अभी पढ़ा नहीं जा सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जारों को मेलोर्का के संग्रहालय में भेज दिया गया है, जहां शोधकर्ता यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर हजारों साल पहले लोग चीजों को कैसे सुरक्षित रखते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed