{"_id":"5e9c63f28ebc3e77b31a5b47","slug":"2600-years-old-shwedagon-pagoda-or-golden-pagoda-the-most-sacred-buddhist-pagoda-in-myanmar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2600 साल पुराना सोने से ढंका वो बौद्ध मंदिर, जिसके मुकुट पर लगे हैं 5000 हीरे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
2600 साल पुराना सोने से ढंका वो बौद्ध मंदिर, जिसके मुकुट पर लगे हैं 5000 हीरे
म्यांमार का नाम तो आपने सुना ही होगा, जिसका पुराना नाम बर्मा था। यह नाम यहां की बर्मी जाति के नाम पर रखा गया था। असल में इसका नाम 'मयन्मा' है। दरअसल, बर्मी भाषा में र का उच्चारण य होता है। इसी तरह इसकी पूर्व राजधानी का नाम भी बाद में बदलकर रंगून से यांगून कर दिया गया। म्यांमार एक बौद्ध देश है। यहां की करीब 90 फीसदी आबादी बौध्द धर्म का पालन करती है और ऐसा सदियों से चला आ रहा है। यही वजह है कि यहां बौद्ध मंदिरों की भरमार है।
2 of 5
म्यांमार का प्राचीन शहर बैगान
- फोटो : Social media
यहां का एक प्राचीन शहर बैगान नौवीं से 13वीं शताब्दी तक पगोन साम्राज्य की राजधानी था। इस दौरान उन्होंने यहां चार हजार से अधिक बौद्ध मंदिर, पगोडा और मठ बनवाए थे, जिनमें से 3822 मंदिर और पगोडा के अवशेष आज भी हैं। यह जगह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है।
3 of 5
म्यांमार का पवित्र श्वेडागोन पगोडा
- फोटो : Social media
म्यांमार के श्वेडागोन पगोडा को यहां का सबसे महत्वपूर्ण और शुभ पगोडा माना जाता है। 112 मीटर ऊंचा यह पगोडा पूरी तरह सोने से ढंका हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऊपर बने इसके मुकुट 5000 से अधिक हीरे और दो हजार से अधिक रूबी रत्न जड़े हुए हैं। दुनिया के सबसे पुराने बौद्ध स्तूपों में से एक श्वेडागोन पगोडा की सबसे खास बात ये है कि यहां भगवान बुद्ध के बालों के आठ रेशे रखे हुए हैं। इस मंदिर को 2600 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन असल में यह कब बना है, इसका कोई प्रमाण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्दन में धातु की चुड़ियां पहने महिला
- फोटो : Social media
म्यांमार की सबसे रोचक बात ये है कि यहां की पडाउंग जनजाति की महिलाएं अपनी गर्दन को सुंदर और लंबी बनाने के लिए पांच साल की उम्र से ही अपने गले में धातु की चुड़ियां पहनती हैं। इस देश की एक और रोचक बात ये है कि यहां की गर्भवती महिलाओं को केला और मिर्च नहीं खाने दिया जाता। इसके पीछे तर्क ये है कि केला खाने से बच्चे का आकार बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जबकि मिर्च उसके बाल उगने के क्रम को रोक देता है।
विज्ञापन
5 of 5
म्यांमार
- फोटो : Social media
शायद आपको पता न हो, लेकिन म्यांमार दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है और दुनिया का 40वां सबसे बड़ा देश। इसकी उत्तर-पूर्व सीमाएं भारत के मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के चिटगांव प्रांत को मिलती हैं जबकि दक्षिण-पूर्व में लाओस ओर थाईलैंड जैसे देश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।