फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Over 1.5 Million Kanwariyas Offer Jalabhishek at Puramahadev Temple by 10 AM

MahaShivratri: पुरामहादेव मंदिर में उमड़ा केसरिया सैलाब, 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

बागपत के पुरामहादेव मंदिर में शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़िये जलाभिषेक कर चुके थे। चारों ओर केसरिया रंग और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल शिवमय नजर आया। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय मंदिर में कैंप कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Baghpat: Over 1.5 Million Kanwariyas Offer Jalabhishek at Puramahadev Temple by 10 AM
पुरा महादेव में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालैनी स्थित ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर में श्रावणी मेले के तीसरे दिन शिवरात्रि पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के कांवड़ मार्गों पर दूर-दूर तक शिवभक्तों की कतार नजर आई। जिधर देखो उधर केसरिया रंग दिखाई दे रहा था और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे थे।

विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए लंबी कतारों में लगकर भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई घंटे इंतजार के बाद शिवभक्त मंदिर में पहुंचकर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 बजे तक 15 लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक
मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे तक 15 लाख से अधिक कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर चुके थे। इसके बावजूद मंदिर परिसर में कांवड़ियों की भीड़ कम नहीं हुई। लाखों शिवभक्त अब भी लाइन में लगे हुए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। मंदिर परिसर के साथ आसपास के मार्ग भी शिवभक्तों से भरे नजर आए।

 

Baghpat: Over 1.5 Million Kanwariyas Offer Jalabhishek at Puramahadev Temple by 10 AM
पुरा महादेव में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
झंडापूजन और झंडारोहण के बाद शुरू हुआ मुख्य जलाभिषेक
मंदिर में मंगलवार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर झंडापूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के बाद सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर झंडारोहण किया गया। इसके बाद चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शुरू हुआ। चतुर्दशी लगते ही लाइन में लगे कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष पर गंगाजल चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला तेज हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: तेज बारिश में जल्दी-जल्दी हुआ जलाभिषेक, औघड़नाथ मंदिर में 10 बजे ही खत्म हुई कांवड़ियों की लाइन
 
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और आसपास के कांवड़ मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं।
 

डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय मंदिर में कैंप किए हुए हैं। दोनों अधिकारी लगातार मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए कांवड़ियों की आवाजाही और जलाभिषेक व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed