फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cultural news

Baghpat News: पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आठ लाख शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
cultural news
हर हर महादेव:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को त्रयोदशी का जला​​​भिषेक करते कांवड़िये
बागपत/बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह तीन बजे से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की तीन किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में सोमवार की रात 12 बजे तक 10 लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में दूसरे दिन व सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में त्रयोदशी व सोमवार का जलाभिषेक करने के लिए सुबह तीन बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के करीब पांच घंटे बाद शिवभक्ताओं का जलाभिषेक के लिए नंबर आया। वहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में अर्धसैनिक बल के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए, जबकि पुलिस को बाहर की तरफ लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे तक मंदिर में 10 लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है और मंगलवार को शिवरात्रि के दिन तक यह संख्या 15 लाख तक पहुंच जाएगी, क्योंकि मंदिर में कांवड़िये रुकने शुरू हो गए हैं। चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए रात एक बजे से ही लाइन भी लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। इनके बाद एडीजी भानु भास्कर भी निरीक्षण करने पहुंचे। वह काफी देर तक वहां रहे और कांवड़ियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने अफसरों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
--

मेले में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
अमीनगर सराय। पुरा महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने खरीदारी की। वहां महिलाओं ने घरेलू सामान के अलावा मूर्ति, माला, सिंदूर आदि सामान खरीदा। वहीं उनके साथ आए बच्चों ने खिलौने लिए। वहां भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।
--

कांवड़ियों के लिए कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था रही
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में इस बार गर्मी को देखते हुए लाइनों में लगे कांवड़ियों के लिए ठंडी हवा के लिए जगह-जगह कूलर लगाए गए है, ताकि उन्हें गर्मी में परेशानी न हो। साथ ही सभी कांवड़ियों को पीने का पानी वितरण किया जा रहा है। जन कल्याण सेवा भारती संस्था द्वारा सोमवार को एक लाख पानी की बोतलें वितरित की गईं।

--

झंडा पूजन के बाद शुरू हुआ चतुर्दशी का जलाभिषेक
बागपत। मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर झंडा पूजन शुरू हुआ और चार बजकर 40 मिनट पर झंडारोहण करने के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू किया गया। चतुर्दशी पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये मंदिर में रुकना शुरू हो गए थे, क्योंकि काफी कांवड़िये अपनी मन्नत के अनुसार चतुर्दशी का जलाभिषेक करते हैं।

हर हर महादेव:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को त्रयोदशी का जलाभिषेक करते कांवड़िये

हर हर महादेव:- बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को त्रयोदशी का जलाभिषेक करते कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed