{"_id":"6a7a35cca4b1f6bfe30c49dc","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-156821-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा नेता ने बेटे की पत्नी व रिश्तेदारों के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा नेता ने बेटे की पत्नी व रिश्तेदारों के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के मोहल्ला देशराज में रहने वाले भाजपा के पूर्व नगर मंत्री सहदेव ने बेटे नीरज के आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी व रिश्तेदारों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी। इनके उत्पीड़न से तंग होकर बेटे के आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
पुराने कस्बे के मोहल्ला देशराज के रहने वाले सहदेव के बेटे नीरज ने रविवार को पत्नी से फोन पर बात करते हुए कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सहदेव ने इस मामले में सोमवार को कोतवाली में शिकायत दी। उन्होंने बेटे नीरज की पत्नी, उसकी बहनों व दो जीजा, मौसेरे भाई समेत अन्य पर बेटे का उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया।
उनका आरोप है कि बेटे नीरज पर पत्नी मायके में रहने और परिवार का खर्च उठाने का दबाव बनाती थी। इसके लिए मना करने पर बेटे को परिवार वालों से पिटवाया और उसका उत्पीड़न किया गया। वह अपने मायके चली गई तो बेटे ने रविवार को उसको वापस आने के लिए कहा, मगर उसने मना कर दिया। इस कारण बेटे ने आत्महत्या की। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।