सब्सक्राइब करें

अंतरिक्ष से धरती की तरफ आ रहे तीन विनाशकारी उल्कापिंड, आधी दुनिया को खत्म करने की है ताकत

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
3 huge and dangerous asteroids will pass close to the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज से करीब 6.6 करोड़ साल पहले धरती पर एक ऐसी तबाही आई थी, जिसने दुनिया के करीब 80 फीसदी जीवों को खत्म कर दिया था, जिसमें डायनासोर भी शामिल थे। करीब 12 किलोमीटर में फैला एक विशालकाय उल्कापिंड धरती से आ टकराया था। इसकी वजह से धरती पर करीब 100 किलोमीटर चौड़ा और 30 किलोमीटर गहरा गड्ढा बन गया था। ऐसी ही एक नहीं बल्कि तीन-तीन तबाही एक बार फिर धरती के करीब आती नजर आ रही है। नासा समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक उनपर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। ये उल्कापिंड अगर धरती से टकरा गए तो एक बड़ी तबाही ला सकते हैं। इनमें से एक उल्कापिंड तो 24 जुलाई को यानी आज ही धरती के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम 'एस्टेरॉयड 2020 एनडी' रखा है। 

Trending Videos
3 huge and dangerous asteroids will pass close to the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों के मुताबिक, 'एस्टेरॉयड 2020 एनडी' 170 मीटर लंबा है और इसकी गति 13.5 किलोमीटर प्रति सेकंड यानी 48,000 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह धरती से करीब 50.86 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। वैसे तो किसी उल्कापिंड की गति के हिसाब से अंतरिक्ष में इतनी दूरी को कुछ ज्यादा नहीं माना जाता, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पृथ्वी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
3 huge and dangerous asteroids will pass close to the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि अगर 'एस्टेरॉयड 2020 एनडी' उल्कापिंड पृथ्वी से टकरा गया तो यह आधी दुनिया को खत्म कर सकता है। खगोल विज्ञान में इस तरह के उल्कापिंडों को 'पोटेंशियली हैजड्रस' यानी संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह कहा जाता है।  

3 huge and dangerous asteroids will pass close to the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धरती के करीब आ रहे दूसरे उल्कापिंड का नाम वैज्ञानिकों ने 2016 DY 30 रखा है। यह धरती से करीब 34 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। यह धरती के सबसे करीब से गुजरने वाला उल्कापिंड है। करीब 15 फीट चौड़े इस उल्कापिंड की रफ्तार 54 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके भी धरती से टकराने की आशंका लगभग ना के बराबर है, लेकिन अगर यह टकराता है तो इससे पृथ्वी पर भारी तबाही आ सकती है। 
विज्ञापन
3 huge and dangerous asteroids will pass close to the earth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धरती के करीब से गुजरने वाले तीसरे उल्कापिंड को 2020 ME3 नाम से जाना जाता है। यह धरती से करीब 56 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 16 हजार किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके भी पृथ्वी से टकराने की आशंका कम ही है, लेकिन यह भी भारी तबाही लाने वाला उल्कापिंड है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed