फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   7 Foot Crocodile Found Inside Bathroom of Gujarat Home Rescued After One Hour Operation goes viral

Viral Video: कुत्तों के भौंकने को किया नजरअंदाज, फिर बाथरूम में दिखा ऐसा नजारा कि कांप उठा परिवार

Fri, 31 Jul 2026 01:40 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

Video: गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा में एक घर के बाथरूम में देर रात 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। कुत्तों के भौंकने से परिवार को इसकी जानकारी मिली। वन विभाग और दया फाउंडेशन की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पास के मलातज तालाब में छोड़ दिया। मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
7 Foot Crocodile Found Inside Bathroom of Gujarat Home Rescued After One Hour Operation goes viral
घर के बाथरूम में दिखाई दिया 7 फीट लंबा मगरमच्छ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुजरात के आणंद जिले के सोजित्रा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। रात के सन्नाटे में हुई इस घटना से पूरे परिवार के होश उड़ गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


घर के बाथरूम में दिखाई दिया 7 फीट लंबा मगरमच्छ
बताया गया कि सबसे पहले घर के बाहर मौजूद कुत्ते लगातार भौंकने लगे। शुरुआत में परिवार के लोगों को लगा कि कोई नॉर्मल बात होगी, लेकिन जब कुत्ते लगातार शोर मचाते रहे तो उन्होंने आसपास जाकर देखा। इसी दौरान घर के बाथरूम में एक बड़ा मगरमच्छ नजर आया। उसे देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत सुरक्षित जगह पर चले गए।
विज्ञापन


एक घंटे तक चला रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पूरे एहतियात के साथ मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया गया। इसके बाद उसे पास स्थित मलातज तालाब में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने पूरी सावधानी बरती ताकि न तो मगरमच्छ को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा आए। मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों और परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून में हो जाती है ऐसी घटना
जानकारों का कहना है कि मानसून के मौसम में नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है। ऐसे में मगरमच्छ अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि बारिश के दिनों में इस तरह की घटनाएं पहले के मुकाबले अधिक देखने को मिल रही हैं।

 
वन विभाग ने की यह अपील
वन विभाग लोगों से अपील करता है कि यदि किसी रिहायशी इलाके में मगरमच्छ या कोई और जंगली जानवर दिखाई दे तो उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या संबंधित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि जानवर और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed