फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Indian Content Creator Shares Reality of Spain La Tomatina Says It is Nothing Like ZNMD

Viral Video: भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने बताया स्पेन के टमाटर फेस्टिवल का असली अनुभव, कहा- उल्टी आ गई

Fri, 31 Jul 2026 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jul 2026 10:34 AM IST
सार

Video: स्पेन के प्रसिद्ध ला टोमाटीना फेस्टिवल में शामिल हुई भारतीय कंटेंट क्रिएटर अनाली गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह अनुभव फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दिखाए गए नजारों से बिल्कुल अलग और काफी चुनौतीपूर्ण था।
 

विज्ञापन
Indian Content Creator Shares Reality of Spain La Tomatina Says It is Nothing Like ZNMD
टमाटर महोत्सव में आई उल्टी - फोटो : इंस्टाग्रामanalligupta

विस्तार

स्पेन का मशहूर ला टोमाटीना फेस्टिवल दुनियाभर के पर्यटकों के लिए किसी ड्रीम एक्सपीरियंस से कम नहीं माना जाता। खासकर बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' देखने के बाद कई भारतीय इस टमाटर महोत्सव को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर लेते हैं। लेकिन एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर का कहना है कि असलियत फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग है। तो आज की इस वीडियो में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर @analligupta नाम के अकाउंट से वीडियो साझा करने वाली कंटेंट क्रिएटर अनाली गुप्ता ने स्पेन के बुनोएल में आयोजित ला टोमाटीना फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद अपना अनुभव लोगों के साथ साझा किया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनाली कहती हैं, "मैं अभी टमाटर महोत्सव से वापस आ रही हूं। आपको लग रहा होगा कि मैंने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसा शानदार अनुभव किया होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anali Gupta | Solo Travel (@analligupta)

विज्ञापन
विज्ञापन



टमाटर महोत्सव में आई उल्टी
उन्होंने दावा किया कि इस फेस्टिवल में इस्तेमाल होने वाले कई टमाटर जरूरत से ज्यादा पके हुए या सड़े हुए थे। इसी वजह से वहां इतनी तेज बदबू थी कि उन्हें उल्टी जैसा महसूस होने लगा। अनाली के मुताबिक, उनके आसपास मौजूद कई लड़कियां भी बदबू की वजह से उल्टी कर रही थीं।


भारी भीड़ मजा किया किरकिरा
उन्होंने फेस्टिवल की भारी भीड़ का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि अगर कोई वहां वीडियो बनाने या मोबाइल निकालने की कोशिश करता है तो लोग उसे खास तौर पर निशाना बना लेते हैं। उन्होंने बताया कि कई भारतीय फिल्म जैसा अनुभव लेने की उम्मीद से वहां पहुंचे थे, लेकिन भीड़ और अफरा-तफरी की वजह से वे खुलकर इस आयोजन का आनंद नहीं ले पाए।

लोगों ने क्या कहा?
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, "सही जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद।" दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रिया।"एक और यूजर ने लिखा, "अगर जा रहे हैं तो पहले से तैयारी करके जाइए। आईफोन कवर, बड़े चश्मे जैसी चीजें साथ रखें। कुछ घंटों तक यह मजेदार जरूर लगता है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म जैसा अनुभव मिलने की उम्मीद न करें।" वहीं, एक शख्स ने अलग अनुभव साझा करते हुए लिखा, "मैं 2025 में भी ला टोमाटीना गया था। मेरा अनुभव काफी हद तक वैसा ही था जैसा फिल्म में दिखाया गया है।" एक और यूजर ने भी लिखा, "मेरे लिए टोमाटीना शानदार अनुभव रहा। मुझे तो यह लगभग फिल्म जैसा ही लगा। हालांकि, हम उन ट्रकों के बिल्कुल पास नहीं थे जहां से टमाटर फेंके जा रहे थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed