{"_id":"6a6c1edca073171e7303e998","slug":"beggar-donates-his-entire-day-s-earnings-for-assam-flood-victims-viral-video-leaves-internet-emotional-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भिखारी ने दान कर दी दिनभर की कमाई, वीडियो देख लोग बोले- यह है असली अमीरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भिखारी ने दान कर दी दिनभर की कमाई, वीडियो देख लोग बोले- यह है असली अमीरी
Fri, 31 Jul 2026 09:34 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:34 AM IST
सार
Video: असम में आई भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग भिखारी अपनी पूरे दिन की कमाई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान करता नजर आता है। उसकी दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स इसे इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं।
विज्ञापन
अपनी कमाई की जरूरतमंदों के नाम
- फोटो : इंस्टाग्रामindia.byte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। हजारों परिवारों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई लोगों के घर पानी में डूब गए हैं तो कई परिवारों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बाढ़ की भयावह तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। लेकिन इसी तबाही के बीच एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो लोगों को इंसानियत की असली ताकत का एहसास करा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को @india.byte नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में कुछ युवा असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए चंदा जुटाते दिखाई दे रहे हैं। वे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों से अपील कर रहे हैं कि जो भी संभव हो आर्थिक सहयोग करें ताकि राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके। इसी दौरान वहां एक बुजुर्ग भिखारी भी पहुंचता है। पहले तो वहां मौजूद लोगों को लगता है कि वह केवल यह देखने आया है कि आखिर वहां क्या चल रहा है। लेकिन कुछ ही पलों बाद उसने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
विज्ञापन
अपनी कमाई की जरूरतमंदों के नाम
जब बुजुर्ग को पता चला कि यह अभियान असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाया जा रहा है तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी जेब से पैसे निकालकर दान कर दिए। दावा किया जा रहा है कि यह उसकी पूरे दिन की कमाई थी, जिसे उसने भीख मांगकर इकट्ठा किया था। खुद तंगी में जीवन बिताने के बावजूद उसने अपनी कमाई अपने पास रखने के बजाय जरूरतमंदों के नाम कर दी।
वॉलंटियर्स भी हुए भावुक
बुजुर्ग की इस दरियादिली को देखकर वहां मौजूद वॉलंटियर्स भी भावुक हो गए। उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक स्वयंसेवक ने पैसे वापस लौटाने की कोशिश की। हालांकि उस पल ने वहां मौजूद हर शख्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि असली अमीरी आखिर किसे कहते हैं। शायद वही इंसान सबसे ज्यादा अमीर होता है, जिसके पास भले ही धन कम हो, लेकिन दूसरों के दर्द को समझने वाला बड़ा दिल हो।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स बुजुर्ग की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल बता रहा है, तो कोई लिख रहा है कि समाज को ऐसे लोगों से सीख लेने की जरूरत है। कई लोगों ने यह भी कहा कि मदद करने के लिए करोड़पति होना जरूरी नहीं, बल्कि नीयत ही सबसे बड़ी दौलत होती है।

View this post on Instagram