फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rats Steal10 Lakh Rupees Worth of Gold and Diamond Jewellery From Karnataka Store CCTV Reveals Shocking Truth

Viral: न ताला टूटा, न शटर खुला... फिर भी गायब हो गए 10 लाख के गहने, CCTV में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Fri, 31 Jul 2026 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jul 2026 09:57 AM IST
सार

Video: कर्नाटक के तुमकुरु स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करीब 10 लाख रुपये के गहने रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। शुरुआत में शक कर्मचारियों पर गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में चूहे गहनों को मुंह में दबाकर ले जाते दिखाई दिए। बाद में दुकान के शोकेस के अंदर बने उनके बिल से सभी गहने सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन
Rats Steal10 Lakh Rupees Worth of Gold and Diamond Jewellery From Karnataka Store CCTV Reveals Shocking Truth
चूहे ने कर दी चोरी - फोटो : एक्स @gharkekalesh

विस्तार

कर्नाटक के तुमकुरु में एक ज्वेलरी शॉप में ऐसी घटना हुई, जिसने दुकान मालिक से लेकर कर्मचारियों तक सभी को हैरान कर दिया। दुकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने और हीरे के गहने गायब हो गए, लेकिन कहीं भी चोरी के कोई निशान नहीं मिले। न शटर टूटा था और न ही ताले से छेड़छाड़ हुई थी। पहले तो शक दुकान के स्टाफ पर गया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो पता चला कि असली 'चोर' कोई इंसान नहीं, बल्कि चूहे थे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार तुमकुरु के कॉल टैक्स रोड पर स्थित विश्वास ज्वेलरी में रोज की तरह सुबह गहनों का हिसाब किया जा रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों ने देखा कि शोकेस से हीरे जड़ी 10 सोने की अंगूठियां और दो-तीन सोने की चेन गायब हैं। एक रिपोर्ट मुताबिक इन गहनों का वजन 50 ग्राम से ज्यादा था और उनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई। गहने नहीं मिलने पर दुकान के मालिक विश्वास को तुरंत जानकारी दी गई। कर्मचारियों को यकीन ही नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने तीन बार गहनों की गिनती की, लेकिन हर बार वही नतीजा सामने आया। गहने सचमुच अपनी जगह से गायब थे।
विज्ञापन




चूहे ने कर दी चोरी
मामले की जांच शुरू हुई तो सबसे बड़ी बात यह थी कि दुकान में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं मिला। इसी बीच मालिक की नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। एक रिपोर्ट के की मानें तो गहनों के साथ उनके कागज वाले प्राइस टैग भी गायब थे। कुछ ट्रे में सिर्फ कटे हुए धागे बचे थे। यहीं से शक हुआ कि मामला किसी आम चोरी का नहीं है।

गहनों को बिल में ले गए चूहे
इसके बाद रात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक चूहा मुंह में सोने की अंगूठी दबाकर ले जाता दिखाई दिया। आगे की जांच में पता चला कि गहनों पर खुशबूदार धागों वाले टैग लगे थे। इन्हीं धागों के लालच में तीन से चार चूहों ने गहनों को घसीट कर अपने बिल तक पहुंचा दिया।


कर्मचारियों ने ली राहत की सांस
सीसीटीवी में चूहों का पीछा करते हुए कर्मचारी लकड़ी के उस शोकेस तक पहुंचे, जहां उनका बिल था। एक कारपेंटर को बुलाकर शोकेस खोला गया। अंदर से सभी गायब गहने सुरक्षित मिल गए। हालांकि, चूहे गहनों पर लगे टैग और धागों को चबा चुके थे। गहने वापस मिलने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि शुरुआत में शक उन्हीं पर किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed