Viral Video: कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, आखिरी बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटे की आखिरी बातचीत का भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैंसर से जूझ रहा पिता अपने छोटे से बेटे को जिंदगी की सबसे जरूरी सीख देते नजर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Father Last Conversation With Son Viral Video In Hindi: एक पिता सिर्फ परिवार की ज़िम्मेदारी उठाने वाला व्यक्ति नहीं बल्कि बच्चों के जीवन का मज़बूत आधार, मार्गदर्शक और सुरक्षा का एहसास भी होता है। एक पिता अपनी आखिरी सांस तक अपने बच्चों की खुशियों और उनके भविष्य की चिंता करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कैंसर से जूझ रहे एक पिता और बेटे की आखिरी बातचीत का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे सुनकर लोगों की आंखें भर आई हैं।
Viral Video: 600 रुपये में बिक रहा था लड़की के पैरों से तैयार नींबू पानी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो में आप देख सकते हैं, पिता अपने बेटे को प्यार से अपने पास बैठाते हैं। उनकी तबीयत काफी खराब नजर आती है, लेकिन बेटे से बात करते समय उनके चेहरे पर एक अलग ही सुकून दिखाई देता है। वह जानते थे कि शायद अब उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उन्होंने अपने बेटे को जिंदगी की सबसे जरूरी सीख देने का फैसला किया। पिता अपने बेटे से कहते हैं कि अगर वह कभी उनके साथ न रहें, तो हमेशा अपनी मां की बात मानना और उनका ख्याल रखना साथ ही साथ अपनी दोनों बहनों का भी ध्यान रखना। उन्होंने बेटे से कहा कि परिवार को हमेशा साथ लेकर चलना और कभी किसी को अकेला महसूस मत होने देना।
Father talking to his son for the last time 💔
In a deeply moving and heartbreaking moment, a father battling terminal cancer left a poignant final message for his young son, Mantra,
Before passing away. In his last words, he gently instructed Mantra to always listen to his… pic.twitter.com/S578O8xeKX— Woke Eminent (@WokePandemic) July 29, 2026
वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि पिता ने अपने बेटे से यह नहीं कहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहेंगे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर वह कहीं चले जाएं, तो बेटा मजबूत बने और परिवार की जिम्मेदारी निभाए। उनके शब्दों में अपने परिवार के लिए चिंता और प्यार साफ दिखाई देता है। बच्चा अपने पिता की हर बात ध्यान से सुनता रहता है। उसकी मासूम आंखों को शायद यह समझ नहीं आ रहा कि उसके पिता आखिर ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं, लेकिन वह बिना कुछ कहे उनकी बातें सुनता रहता है।
Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा
पिता की बेटे से भावुक आखिरी बातचीत के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक कई लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। आंखें नम कर देने वाले इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को डराने की बजाय उसे हिम्मत और जिम्मेदारी का संदेश दिया। तो वहीं कई लोगों ने उस परिवार के लिए प्रार्थना भी की और लिखा कि, भगवान इस परिवार को इस मुश्किल समय से निकलने की ताकत दें।
Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल