सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज खिलाड़ी, महज आठ साल की उम्र में बनाया 'रिकॉर्ड'

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 27 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
8 year old Andrew Chen becomes the youngest bridge player
दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज प्लेयर - फोटो : Nhat V. Meyer/Bay Area News Group

कभी-कभी बच्चे भी कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जो बड़े-बड़ों की बस की बात नहीं होती। एक ऐसा ही बच्चा अमेरिका के कैलिफोर्निया में है, जिसने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि अब उसे दुनिया जानने लगी है। महज आठ साल का यह बच्चा दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज प्लेयर बन गया है। इस बच्चे का नाम है एंड्रयू चेन। दरअसल, 'ब्रिज' प्लेइंग कार्ड यानी ताश का एक प्रसिद्ध खेल है, जिसे दुनियाभर के लोग खेलते हैं। 

Trending Videos
8 year old Andrew Chen becomes the youngest bridge player
एंड्रयू चेन अपने भाई के साथ - फोटो : Nhat V. Meyer/Bay Area News Group

कार्ड गेम के लिए समर्पित दुनिया के सबसे बड़े संगठन 'अमेरिकन कांट्रेक्ट ब्रिज लीग' द्वारा एंड्रयू को लाइफ मास्टर के खिताब से नवाजा गया है। अमेरिकन कांट्रेक्ट ब्रिज लीग के मुताबिक, आमतौर पर किसी खिलाड़ी को मशहूर क्लबों में खेलने के बावजूद 500 मास्टर प्वाइंट इकट्ठा करने में कई साल लग जाते हैं, लेकिन एंड्रयू ने सिर्फ स्थानीय खेलों में भाग लेकर और ऑनलाइन खेलकर ही इतने अंक हासिल कर लिए हैं। यह ब्रिज खेल की दुनिया में 'मील का पत्थर' साबित हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
8 year old Andrew Chen becomes the youngest bridge player
दुनिया का सबसे कम उम्र का ब्रिज प्लेयर - फोटो : Nhat V. Meyer/Bay Area News Group

यह खिताब हासिल करने के बाद एंड्रयू अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। एंड्रयू ने बताया कि पिछले साल भी उसने अपने भाई चार्ली (10) के साथ एक टूर्नामेंट जीता था। उसने कहा कि दुनिया में सबसे कम उम्र के ब्रिज प्लेयर का खिताब उसके मेहनत का फल है। उसने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उसे यहां तक पहुंचाने में मदद की। 

8 year old Andrew Chen becomes the youngest bridge player
अपने परिवार के साथ ब्रिज खेलते एंड्रयू चेन - फोटो : Nhat V. Meyer/Bay Area News Group

ऐसा नहीं है कि एंड्रयू अपने परिवार से इकलौता खिलाड़ी है, जो ब्रिज खेलता है। उसका पूरा परिवार 'ब्रिज प्लेयर' रहा है। उसके दादा-दादी से लेकर माता-पिता तक सब ब्रिज खेलते हैं। एंड्रयू के पिता स्टीव चेन बताते हैं कि ब्रिज उनका पारिवारिक खेल है, जो उनके घर में एक परंपरा के रूप में खेला जाता है। यही वजह है कि एंड्रयू इतनी कम उम्र में बेहतरीन खिलाड़ी बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed