सब्सक्राइब करें

ENGvWI: इंग्लैंड के लिए खेलने को बेकरार अमर विरदी, ऐसा करने वाले होंगे तीसरे सिख क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Amar Virdi, New English spinner hopes to follow fellow Sikh Monty Panesar
अमर विरदी - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर अमर विरदी के पास भले ही अनुभव की कमी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि 8 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वह टीम में जगह बनने में सफल रहेंगे। प्रथम श्रेणी में महज 23 मैचों के अनुभव वाले 21 साल के इस खिलाड़ी को टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए जैक लीच, डॉम बेस, मैट पार्किंसन और मोइन अली जैसे अधिक अनुभवी स्पिनरों को पछाड़ना होगा।

Trending Videos
Amar Virdi, New English spinner hopes to follow fellow Sikh Monty Panesar
मोंटी पनेसर और अमर विरदी - फोटो : ट्विटर

विरदी अगर टीम में जगह बनाने में सफल होते हैं तो वह मोंटी पनेसर और रवि बोपारा के बाद सिख समुदाय के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने कहा कि, 'वह पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Virdi, New English spinner hopes to follow fellow Sikh Monty Panesar
अमर विरदी - फोटो : ट्विटर

विरदी ने कहा, 'जाहिर है कि मैं यहां हूं इसलिए मैं चाहता हूं कि टेस्ट क्रिकेट खेलूं। मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयास करता रहूंगा ताकि टीम में जगह बना सकूं। 'मैं निश्चित रूप से पहले टेस्ट मैच में खेलना चाहता हूं, या कम से कम टीम में जगह पक्की करना चाहता हूं। अगर मैं ऐसा नहीं करना चाहता तो शायद मुझे यहां नहीं होना चाहिए। मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मेरे लिए अगला चरण टेस्ट में जगह बनाने को लेकर है। इसके लिए मैं मेहनत जारी रखूंगा।'

Amar Virdi, New English spinner hopes to follow fellow Sikh Monty Panesar
अमर विरदी - फोटो : ट्विटर

विरदी ने प्रथम श्रेणी के 23 मैचों में 69 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि वह आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और हमेशा विकेट की तलाश में रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको आक्रामक और हमेशा विकेट चटकाने के लिए तैयार होने की जरूरत है। हो सकता है कि पिच हमेशा आपके अनुकूल न हों, लेकिन एक स्पिनर के तौर पर बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed