सब्सक्राइब करें

जरूरत और स्टाइल में बेजोड़ हैं ये 4 सस्ते एक्सेसरीज, बाइक को देते हैं धांसू लुक

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Buy these four cheap accessories and get a great experience in bike riding
Bike Accessories - फोटो : Unsplash
अगर आप एक लंबी बाइक राइड पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपके साथ आपकी बाइक भी इस यात्रा के लिए तैयार हो। अब आप सोचेंगे कि बाइक की तैयारी का क्या मतलब है। तो इसका सीधा सा जवाब है की आपकी बाइक किसी भी सड़क या कंडीशन के लिए तैयार रहे। इसके लिए जरूरी है कि आपके बाइक में कुछ ऐसे एक्सेसरीज लगे हों, जो लंबी यात्रा के दौरान आपकी मदद करें। तो चलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ कूल एक्सेसरीज लेकर आए हैं, जो कम कीमत में आपकी बाइक को बना सकते हैं सुपरबाइक। डालते हैं एक नजर,

Trending Videos
Buy these four cheap accessories and get a great experience in bike riding
Smartphone Holder Waterproof - फोटो : Social Media

वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन होल्डर

इन दिनों बाजार में बिकने वाले ज्यादातर फोन या तो वॉटर रेजिस्टेंट हैं या वॉटरप्रूफ। लेकिन लंबे समय तक फोन को पानी या नमी के संपर्क में रखना सही आइडिया नहीं है। दरअसल ज्यादातर बाइकर्स अपने फोन को हैंडल बार पर लगे माउंट पर सेट कर देते हैं, जिससे स्मार्टफोन पर धूल और पानी पड़ने लगता है। इससे फोन के खराब होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन होल्डर एक बेहतरीन एक्सेसरीज साबित हो सकता है, जो लंबी यात्रा के दौरान आपके फोन को धूल और पानी से बचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Buy these four cheap accessories and get a great experience in bike riding
Smartphone Charger - फोटो : Social Media

फोन चार्जर

मौजूदा समय में बाजार में बिकने वाली कई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों में यूएसबी चार्जिंग का विकल्प दिया जा है, लेकिन इन वाहनों में ज्यादातर चार्जिंग का सॉकेट सीट के नीचे मिलता है, इससे ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन का इस्तेमाल करने में बहुत परेशानी आती है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आप ऑनलाइन एक फोन चार्जिंग सिस्टम खरीद सकते हैं। इसे आप आसानी से किसी भी तार को काटे बिना हैंडलबार पर लगा सकते हैं। खास बात यहां यह है कि इससे बाइक की वारंटी प्रभावित नहीं होती है।

Buy these four cheap accessories and get a great experience in bike riding
Bar End Lights Accessories - फोटो : Social Media

बार-एंड लाइट्स

मोटरसाइकिल में बार-एंड लाइट्स लगाने से आपको रात में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। इसके साथ ही ये देखने में भी काफी आकर्षक लगते हैं। इन लाइटों को आप इंडिकेटर्स के साथ या डीआरएल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Buy these four cheap accessories and get a great experience in bike riding
Jawa Bike Riding Jackets - फोटो : Jawa

कूल्ड राइडिंग वेस्ट

भारत में ज्यादा तर महीनों में गर्मी रहती है। ऐसे में बाइक या स्कूटर पर लंबी यात्रा करना काफी मुश्किल है। हालांकि, कूल्ड राइडिंग वेस्ट की मदद से आप मुश्किल सफर को भी आसान और मजेदार बना सकते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को कम रखने और गर्मी से बचाने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed