{"_id":"5ef6fe2038f97a46015738ca","slug":"worlds-most-expensive-guitar-of-kurt-cobain-sold-for-record-6-million-dollars-at-auction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया का सबसे महंगा गिटार, कीमत इतनी कि खरीद लें 2-3 छोटे हवाई जहाज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये है दुनिया का सबसे महंगा गिटार, कीमत इतनी कि खरीद लें 2-3 छोटे हवाई जहाज
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कर्ट कोबेन का गिटार
- फोटो : Social media
Link Copied
दुनिया में एक से बढ़कर महंगी-महंगी चीजें हैं, जिनकी कीमतें हैरान कर देती हैं। वैसे आमतौर पर आलीशान घर और कारों की कीमत करोड़ों में होती है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर गिटार भी करोड़ों में बिकने लगे तो। यब सचमुच में हैरान करने वाली बात है। आज हम आपको एक ऐसे गिटार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खरीदना तो दूर कीमत सुनते ही लोगों को चक्कर आ जाए। यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार है, जिसकी कीमत इतनी है कि उसमें आप चाहें तो 2-3 छोटे हवाई जहाज खरीद सकते हैं।
यह गिटार अमेरिकी सिंगर और दुनिया के मशहूर गिटारिस्ट कर्ट कोबेन का है। पांच अप्रैल 1994 को कोबेन की मौत हो गई थी। हाल ही में उनके गिटार की नीलामी की गई, जिसमें वो करीब छह लाख डॉलर यानी 45 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा गिटार
- फोटो : Twitter/Juliens Auctions
मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार की नीलामी की शुरुआत 10 लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ 56 लाख रुपये से हुई थी, जो करीब 45 करोड़ 38 लाख रुपये पर जाकर रूकी। इसी के साथ यह दुनिया का सबसे महंगा गिटार बन गया। इसे ऑस्ट्रेलिया की रोड्स माइक्रोफोन कंपनी के मालिक पीटर फ्रीडमैन ने खरीदा है।
अपनी मौत से करीब पांच महीने पहले यानी 18 नवंबर 1993 को कर्ट कोबेन ने एमटीवी के एक लाइव प्रोग्राम में इसी गिटार के साथ परफॉर्म किया था। उनके इस परफॉर्मेंस का वीडियो यूट्यूब पर आज भी मौजूद है। वीडियो को अब तक 30 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे महंगा गिटार
- फोटो : Twitter/Juliens Auctions
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोबेन ने मार्टिन डी-18ई अकूस्टिक मॉडल के इस गिटार को पांच डॉलर में खरीदा था। कहा जाता है कि इस मॉडल के सिर्फ 302 गिटार ही दुनियाभर में मौजूद हैं। कोबेन ने गिटार खरीदने के बाद उसमें कुछ बदलाव भी कराए थे, क्योंकि वो बाएं हाथ से बजाते थे। इस बदलाव की वजह से ही गिटार बेहद ही खास बन गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।