Video: रात के दो बजे क्या कर रहे थे लड़के? AIIMS के हॉस्टल का वीडियो हुआ वायरल, देखकर हो जाएंगे हैरान
Viral Video: सोशल मीडिया पर एम्स के हाॅस्टल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने दिखाया है कि रात के दो बजे छात्र कर रहे थे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें डांस से लेकर स्टंट तक के वीडियो होते हैं। अब इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इसमें एक शख्स ने रात के 2 बजे एम्स के हॉस्टल का नजारा दिखाया है। इस मजेदार वीडियो में बॉयज हॉस्टल की लाइफ की झलक दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक शख्स ने शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि रात के 2 बजे एम्स के हॉस्टल में लड़के क्या कर करते हैं? वीडियो शुरू करते ही बताया है कि रात के दो बज रहे हैं और हम एम्स के हॉस्टल में रेड करने जा रहे हैं? यह दिखाने कि आखिर इतनी रात तक हॉस्टल में लड़के क्या करते हैं?
सबसे पहले इस कमरे में वो जाते हैं, वहां पर दो छात्र मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे होते हैं। इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स कहता कि ये बच्चे सुबह तक यही गेम खेलते रहेंगे। इसके बाद एक लड़का इतनी रात को इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए पकड़ लिया जाता है। वह कहते हैं यह लड़की से बात करने वाले बच्चे हैं।
Weather: क्यों बारिश कम और आंधी-तूफान ज्यादा आ रहे हैं? आखिर क्या है अजीबोगरीब मौसम की वजह
वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक
Viral Video: बेटे ने माता-पिता को तोहफे में दी पहली सैलरी, ये दृश्य देखकर भावुक हो जाएंगे आप
इसके बाद फिर वो दूसरे कमरे में दाखिल होते हैं और दिखाई देता है कि दो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह देखकर शख्स कहता है कि ये एम्स के टॉपर बच्चे हैं, जो इतनी रात तक पढ़ रहे हैं। इसके बाद दूसरे कमरे में जाते हैं, जहां पर एक लड़का सोता हुआ नजर आ रहा है। इस पर वो कहता है कि ये ऐसे बच्चे हैं, जो हमेशा सोते रहते हैं।
Viral: सरिस्का में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ मोर, तस्वीरें हुईं वायरल, पर्यटक देखकर हुए हैरान
इस तरह वीडियो बनाने वाले शख्स ने हॉस्टल के कई कमरों में जाता है और दिखाता है कि छात्र क्या-क्या कर रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यह पता चलता है कि छात्र घर और परिवार से दूर रहकर हॉस्टल में कैसे पढ़ाई करते हैं। वीडियो पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- सभी ने टॉप रैंक से NEET पास किया हुआ है।