Viral Video: जनगणना के लिए पहुंची दिल्ली की एक कर्मचारी के साथ हुआ दिल छू लेने वाला वाक्या, देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक जनगणना कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ड्यूटी के दौरान उन्हें एक घर में खाना ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Census Worker Viral Video: इंसान वो अमीर होता है, जो पैसों से नहीं दिल से अमीर हो, ऐसे लोग अक्सर दिल जीत लेते हैं और भूलाए नहीं जाते। सोशल मीडिया पर दिल्ली की एक जनगणना कर्मचारी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ड्यूटी के दौरान उन्हें एक घर में खाना ऑफर किया गया। खास बात ये नहीं है कि उन्हें एक परिवार ने खाना ऑफर किया बल्कि खास बात ये है कि, उन्होंने अनगिनत घरों में जनगणना का काम किया। कहीं अंदर तक नहीं बुलाया गया तो कहीं पानी नहीं दिया गया लेकिन इस परिवार ने जो बिल्कुल भी अमीर नहीं था, उन्हें बेहद प्यार से खाना खिलाया।
Viral Video: चारधाम यात्रा के दौरान छैंया-छैंया गाने पर थिरके यात्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में खाने की थाली दिखाई है। ये खाना उन्हें इसी परिवार ने ऑफर किया था। दीप्ति ने वीडियो में ये भी बताया कि, ऐसे कई घर थे, जहां गेट के अंदर तक नहीं आने दिया गया। मगर इस गरीब परिवार ने पूरे मन से हमें खाना खिलाया। वीडियो में उनके परिवार के सदस्यों के साथ एक गाय भी दिखाई गई है, जिसका नाम राधा है। इस गाय के लिए परिवार ने कूलर लगा रखा है और खुद पंखे में सोता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घर में सिर्फ जरूरत का सामान है।
जनगणना कर्मचारी दीप्ति नागर ने पोस्ट किया वीडियो
इंसानियत भरे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जनगणना कर्मचारी दीप्ति नागर ने ही बनाया और पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, यह सब करुणा और इस बात के बारे में है कि आप उन लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं जिन्हें आप नहीं जानते। वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- गरीब नहीं नेक परिवार बोलिए। दूसरे यूजर ने लिखा- गरीब नहीं दिल से अमीर, तो वहीं कई यूजर्स वीडियो पर भावुक और दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं।
Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो