Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन की मेट्रो में लेटकर पढ़ रहे बच्चों का अनोखा वीडियो सामने आया है। जिसे देख लोगों का कहना है कि, ये है पढ़ाई का असली जुनून।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं, मेट्रो लोगों से खचाखच भरी हुई है, तो वहीं कुछ बच्चे मेट्रो के अंदर लेटकर पढ़ाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बच्चे तो सड़क किनारे भी लेटकर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।
जिसने भी मेट्रो का यह नजारा देखा उसको यकीन नहीं हो रहा था। वीडियो देखकर आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि क्या सच में चीन के बच्चे ऐसे पढ़ते हैं? वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, अगर आप कभी चीन नहीं गए हैं या आपने यह नहीं देखा है कि वहां छात्र कैसे पढ़ाई करते हैं, तो आप एक बिल्कुल ही अलग दुनिया को देखने से चूक गए हैं।
बता दें कि चीन में प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई का सिलसिला बिना रुके चलता रहता है। सोमवार से रविवार तक दिन-रात अनुशासन, दबाव, त्याग वे इस तरह पढ़ाई करते हैं, मानो उनका पूरा भविष्य इसी पर निर्भर हो।
Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर
Viral Video: नन्ही बेटी के साथ डांस करते पिता ने जीता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल, देखें वीडियो
वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये है पढ़ाई का असली जुनून। दूसरे यूजर ने लिखा- शायद इस वजह से चीन सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला पहला देश है, तो वहीं कई यूजर्स ने ये भी कहा कि इसलिए चीन आगे बढ़ रहा है।