सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China s Nostradamus warns over US Trump UFO file release

Aliens: यूएफओ फाइल्स पर चीन के नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, एलियंस नहीं, दुनिया पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Aliens News: अमेरिका ने हाल ही में यूएफओ फाइल्स जारी की थीं, जिनमें सैकड़ों वीडियो और तस्वीरें शामिल हैं। अब इन फाइल्स को लेकर चीन के नास्त्रेदमस ने डराने वाली भविष्यवाणी की है। 

China s Nostradamus warns over US Trump UFO file release
अमेरिका की एलियन फाइल्स पर चीन के नास्त्रेदमस ने की डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Aliens News: ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में यूएफओ फाइल्स जारी की थीं। इसको लेकर प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। जियांग को चीन का नास्त्रेदमस कहा जाता है, जो चीनी-कनाडाई शिक्षक और राजनीतिक विश्लेषक भी हैं। उन्होंने पहले भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें उनके समर्थक सच बताते हैं। अब उन्होंने यूएफओ को लेकर किए गए खुलासे पर चेतावनी दी है और कहा कि यह सिर्फ एलियंस की बात नहीं, बल्कि समाज में बड़े अत्याचार होंगे और वह टूटेगा। 



क्यों जियांग को कहा जाता है चीन का नास्त्रेदमस? 

जियांग को चीन का नास्त्रेदमस कहे जाने के पीछे उनकी सच हुई भविष्यवाणियां हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के 2024 में वापस राष्ट्रपति बनने, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जैसी कई घटनाओं की भविष्यवाणी पहले कर दी थी। अब उन्होंने ट्रंप प्रशासन द्वारा यूएफओ/यूएपी फाइल्स जारी करने पर अपनी भविष्यवाणी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जियांग की भविष्यवाणी? 

जियांग ज्यूकिन ने एक बातचीत में यूएफओ के पीछे एलियंस या एलियन तकनीक वाली बात पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि यह सब बेकार की बातें। कोई भी एलियंस नहीं हैं। यह सिर्फ लोगों के ध्यान को भटकाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि यूएफओ असली खतरा नहीं, बल्कि समाज का टूटना है। उनका कहना है कि लोग अलग-अलग डर और विश्वासों में बंटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई यूएफओ, कोई एआई, कोई सरकारी साजिश में और कोई कोई सुपर नेचुरल शक्तियों में। 
विज्ञापन
Trending Videos


Zara Hatke: 5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

जियांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग अपने बुलबुले में रहने लगेंगे। भविष्य में होने वाले अत्याचार लोगों को तोड़ने का काम करेंगे। जियांग का कहना है कि लोग सच्चाई से मुंह मोड रहे हैं और लोगों को आरामदायक कहानियों में जीना पसंद है। लोगों आंख और कान बंदकरे सामान दुनिया में जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्य अंदरूनी कलह, थकान और विभाजन के कारण गिरते हैं। यूएफओ के बारे खुलासा लोगों को आर्थिक संकट, राजनीतिक लड़ाई और समाज के टूटने से ध्यान भटकाकर काल्पनिक दुनिया में ले जा रहा है, जिससे समाज और भी ज्यादा कमजोर होगा। 

Red Ghost Sprites: हिमालय के ऊपर आसमान हो गया लाल, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, तस्वीरें और वीडियो वायरल

जियांग ने और आगे जाते हुए एआई जैसे प्रोजेक्ट्स पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकारें कणों (Particles) को खोजने के लिए हजारों करोड़ डॉलर क्यों खर्च कर रही हैं? साथ ही उन्होंने यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) को लेकर पुरानी षड्यंत्र थ्योरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह इंटरडायमेंशनल पोर्टल खोलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एआई को लेकर कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि शक्तिशाली संस्थान इंसानी समझ से परे शक्तियों से संपर्क करना चाहते हैं। 

Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो

जियांग ने तर्क देते हुए कहा कि इतिहास में एलीट वर्ग हमेशा सुपर नेचुरल या इंटर डायमेंशनल शक्तियों में यकीन करता है। जियांग का कहना है कि एलियंस सबसे बड़ा खतरा नहीं हैं, बल्कि डर, अनिश्चितता और अविश्वास से भरा समाज है। उन्होंने कहा कि लोग  हकीकत का सामना करने की जगह काल्पनिक कहानियों में छिपते हैं, तो राष्ट्र कमजोर पड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed