Red Ghost Sprites: हिमालय के ऊपर आसमान हो गया लाल, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, तस्वीरें और वीडियो वायरल
Red Ghost Sprites: तिब्बत के शानन शहर में स्थित पुमा युमको झील के किनारे अद्भुत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला। इस दौरान यहां पर रात में आसमान अचानक लाल-नारंगी रोशनी से जगमगा उठा। इसकी तस्वीरों और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Red Ghost Sprites: तिब्बत के शानन शहर में स्थित पुमा युमको झील के किनारे मई 2026 की आखिरी में रात के दौरान आसमान अचानक लाल-नारंगी रोशनी से जगमगा उठा। इस दुर्लभ प्राकृतिक घटना को चीनी एस्ट्रोफोटोग्राफर डोंग शूचांग ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई से उन्होंने 400 किलोमीटर दूर तक होने वाली वायुमंडलीय गतिविधियों को कैकैमरे में रिकॉर्ड किया। इसमें रेड स्प्राइट्स और दुर्लभ हरे रंग के घोस्ट स्प्राइट्स भी शामिल थे।
रेड स्प्राइट्स ऊपरी वायुमंडल में होने वाली एक खास विद्युत घटना हैं। इस तरह की घटनाओं को वैज्ञानिक भाषा में ट्रांजिएंट लुमिनस इवेंट्स कहा जाता है। सामान्य बिजली जहां बादलों से जमीन की तरफ गिरती है, जबकि स्प्राइट्स बादलों के ऊपर की दिशा में जाते हैं। यह आमतौर पर धरती की सतह से 50 से 90 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित मेसोस्फीयर में नजर आते हैं।
इनका रंग लाल होता है। आकार में यह जेलीफिश, गाजर या बड़े-बड़े खंभों जैसे नजर आते हैं और कई किलीमीटर तक फैल सकते हैं। इसकी वजह यह है कि कम दबाव वाले ऊपरी वायुमंडल में नाइट्रोजन के अणु विद्युत ऊर्जा से उत्तेजित होकर लाल प्रकाश उत्सर्जित करते हैं। कई मामलों में ऑक्सीजन की प्रतिक्रिया से हरे रंग के घोस्ट स्प्राइट्स का भी निर्माण होता है। हालांकि इनका जीवनकाल सिर्फ कुछ मिलीसेकंड का होता है। इसके कारण इन्हें सामान्य आखों से देखना कठिन है।
View this post on Instagram
Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो
वैज्ञानिकों के मुताबिक, रेड स्प्राइट्स के निर्माण के लिए शक्तिशाली तूफानों की जरूरत होती है। जब बादलों से जमीन पर अत्यधिक ऊर्जा वाली पॉजिटिव बिजली गिरती है, तब एक मजबूत विद्युत क्षेत्र बनता है जो ऊपरी वायुमंडल तक पहुंच जाता है। कम वायुदाब की वजह से वहां विशाल विद्युत डिस्चार्ज होता है और स्प्राइट्स दिखाई देते हैं। आमतौर पर जब रात में तूफान बहुत सक्रिय होते हैं, तो यह स्प्राइट्स बनते हैं। वीडियो में स्प्राइट्स आतिशबाजी या जेलीफिश की तरह नजर आते हैं, जो देखने वालों को हैरान कर देते हैं।This is absolutely spectacular 🤯
— Mor Edge Insight (@MorEdge_Insight) June 2, 2026
Wow 😮. Just breathtaking.
Red Sprites exploding across the night sky over Tibet… massive red and pink bursts of upper-atmospheric lightning lighting up the stars on the horizon.
The witness even says “Oh ghost!” and “Holy moly!”
One of the… pic.twitter.com/Eh1EjcCz6Z