सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video wife assaults husband climbed on his chest domestic violence

Viral Video: छाती पर चढ़कर पत्नी ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, बचाने के लिए चिल्लाता रहा पति, वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पत्नी अपने पति को पीटती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

Viral Video wife assaults husband climbed on his chest domestic violence
छाती पर चढ़कर पत्नी ने मारे थप्पड़ ही थप्पड़, बचाने के लिए चिल्लाता रहा पति - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद के वीडियो सामने आते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि महिलाओं की हर कोई आवाज उठाता है, लेकिन पुरुषों की सुनने वाला कोई नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपने पति के साथ मारपीट कर रही है। 



सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि व्यक्ति के खिलाफ होने वाली इस मारपीट को गंभीरता से लेने की जरूतत है। कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों वायरल हुआ वीडियो? 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुस्से में एक महिला अपने पति को कमरे के अंदर धकेलते हुए लाती है। इसके बाद उसे वह बेड पर पटक देती है और उसकी छाती पर बैठकर लगातार थप्पड़ मारती है। पति खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है और चिल्लाता भी है, लेकिन महिला शांत नहीं होती है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि आवाज सुनकर एक महिला और एक पुरुष कमरे में आते हैं। पुरुष की गोद में एक बच्चा है, हालांकि दोनों वहां मौजूद रहते हैं, लेकिन मारपीट रोकने की कोई खास कोशिश नहीं करते हैं। इसी दौरान महिला लगातार अपने पति को थप्पड़ मा रही है। कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Aliens: यूएफओ फाइल्स पर चीन के नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, एलियंस नहीं, दुनिया पर मंडरा रहा ये बड़ा खतरा




Zara Hatke: 5300 साल पुरानी ममी को लेकर वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, जानकर उड़ जाएंगे होश

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि पुरुष हो या महिला, कानून को सभी के खिलाफ एक बराबर कार्रवाई करनी चाहिए। कई लोगों का कहना है कि वीडियो सच सामने आना चाहिए। हालांकि, यह वीडियो बीते साल का है, लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है।

Red Ghost Sprites: हिमालय के ऊपर आसमान हो गया लाल, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, तस्वीरें और वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के सतना का है मामला 

यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सतना का है। वीडियो में मार खाते दिख रहे शख्स का नाम लोकेश है, जो रेलवे में लोको पायलट है। लोकेश का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था और मारपीट होती थी। उन्होंने सबूत जुटाने के लिए अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। फिर एक दिन पत्नी का उनको पीटते हुए वीडियो सामने आ गया। मामला पुलिस तक पहुंचा, एफआईआर भी हुई। इसके बाद पत्नी ने कहा कि वो अपने पति से बहुत प्यार करती है। घर में थोड़ा बहुत चलता है। वो तलाक नहीं चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed