सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Army pilot proposes his girlfriend after graduation puts ring on finger in front of helicopter viral video

Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Jun 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आर्मी पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हेलीकॉप्टर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। अनोखे तरीके से अपने प्यार का इजहार करते पायलट का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

Army pilot proposes his girlfriend after graduation puts ring on finger in front of helicopter viral video
पायलट ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज - फोटो : @mo.of.everything
विज्ञापन

विस्तार

Army Pilot Proposes Girlfriend Viral Video:  महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित सैन्य पायलट ग्रेजुएशन समारोह से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यह खास पल नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में देखने को मिला, जहां आर्मी एविएशन के ट्रेनी पायलट अपनी कठिन और लंबी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में सैन्य अनुशासन, प्रशिक्षण की उपलब्धियां और नए पायलटों की सफलता का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन एक युवा अधिकारी ने इसे अपनी निजी जिंदगी के लिए भी यादगार बना दिया। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भारत भारद्वाज नाम के अधिकारी जिन्होंने हाल ही में सैन्य पायलट की ट्रेनिंग पूरी की थी, अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को समारोह स्थल पर खड़े एक हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठ कर अंगूठी देते हुए प्रपोज कर देते हैं। समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों और खुशी के साथ इस पल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत भारद्वाज ने अपनी वर्षों की मेहनत, प्रशिक्षण और सैन्य करियर की नई शुरुआत का प्रतीक बनकर खड़े हेलीकॉप्टर के सामने ही अपनी जिंदगी की एक और बड़ी शुरुआत करने का फैसला किया। वहीं आरुषि ने भी मुस्कुराते हुए उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)


Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर

Viral Video: नन्ही बेटी के साथ डांस करते पिता ने जीता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल, देखें वीडियो

आर्मी पायलट के इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे देशसेवा और प्रेम का अनोखा संगम बता रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, पायलट बनने के बाद उसी पल अपनी जीवनसंगिनी को प्रपोज करना उनके जीवन के दो नए सफरों की शुरुआत जैसा है। तो वहीं कई यूजर्स ने इस यादगार और खास प्रपोजल की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed