सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   During the Char dham Yatra indian tourists danced to the song Chaiya Chaiya Users Outraged on Social Media

Viral Video: चारधाम यात्रा के दौरान छैंया-छैंया गाने पर थिरके यात्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 04 Jun 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ यात्री बॉलीवुड के फेमस गाने छैंया-छैंया पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। 

During the Char dham Yatra indian tourists danced to the song Chaiya Chaiya Users Outraged on Social Media
चारधाम यात्रा में छैंया-छैंया पर डांस करते श्रद्धालु - फोटो : @gypsy_nilima
विज्ञापन

विस्तार

Char Dham Yatra Devotee Dance Viral Video: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का बहुत गहरा आध्यात्मिक महत्व है। यह भारत में हिंदुओं की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक है। इसमें हिमालय की गोद में बसे चार प्रमुख तीर्थ स्थलों- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है। सोशल मीडिया पर आए दिन चारधाम यात्रा से जुड़े कई वीडियो और फोटो रोजाना वायरल होते रहते हैं। 

 


कई लोग अपनी चारधाम यात्रा के पूरे दर्शन का वीडियो, फोटो और रील बनाकर भी पोस्ट करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चारधाम यात्रा से जुड़ा कुछ लोगों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें  कुछ यात्री बॉलीवुड के फेमस गाने छैंया-छैंया पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। आइए देखते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है? 

विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो

विज्ञापन
Trending Videos


Viral Video: चीन की मेट्रो में दिखा अजीब नजारा, लेटकर पढ़ रहे बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
 


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक फैमिली चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के आसपास अलग-अलग जगहों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म 'दिल से' का फेमस गाना 'छैंया-छैंया' बज रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान पूरी फैमिली पहले यमुनोत्री में मंदिर के आगे से डांस की शुरुआत करती है, इसके बाद गंगोत्री और फिर केदारनाथ धाम के आगे रील शूट करती है और आखिर में बद्रीनाथ पर लास्ट डांस स्टेप करते हुए उनकी रील खत्म हो जाती है। 

 

चारधाम यात्रा में डांस करते श्रद्धालुओं के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जो अब  इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, धार्मिक स्थलों पर इस तरह डांस करना और मनोरंजन के लिए वीडियो बनाना सही नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री केवल टूरिस्ट प्लेस नहीं बल्कि बेहद पवित्र धार्मिक धाम हैं, ऐसी जगहों शांत और धार्मिक माहौल बनाए रखना चाहिए। वहीं कई यूजर्स का ये मानना भी है कि, अगर किसी ने किसी को परेशान नहीं किया, लाइन नहीं तोड़ी, मंदिर परिसर में अव्यवस्था नहीं फैलाई और केवल अपनी खुशी जाहिर की है, तो इसमें गलत क्या है।


Viral Video: गाय-भैंस की तरह भूसा खाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पकड़ा अपना सिर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed