Weather: इस समय देश के कई इलाको में मौसम का बदला रूप देखने को मिल रहा है। जहां पहले सामान्य आंधी के साथ बारिश होती थी, वहीं अब तेज हवाएं, धूल भरी आंधियां, गरज-चमक के साथ तूफान और ओले भी पड़ रहे हैं। लेकिन लगातार अच्छी बारिश नहीं हो रही है। लोगों के मन में सवाल है कि ऐसा क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
Weather: क्यों बारिश कम और आंधी-तूफान ज्यादा आ रहे हैं? आखिर क्या है अजीबोगरीब मौसम की वजह
Weather: भारत के कई इलाकों में इस साल मौसम का अजीबगरीब रूप देखने को मिल रहा है। इस बार आंधी-तूफान ज्यादा आ रहे हैं और बारिश कम हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिरी इसकी वजह क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश जो होताी है, थंडरस्टॉर्म के तौर पर होती है। इस मौसम सूखा रहता है और सुबह-शाम थंडस्टॉर्म आता है। केरल के रास्ते भारत में आज मानसून पहुंच गया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण यह मौसम बना है। अगर कोई मौसमी पैटर्न नहीं बनता है, तो तापमान फिर बढ़ेगा।
क्यों मौसम में बढ़ी अस्थिरता?
मई-जून के आसपास पूर्व-मॉनसून के समय में उत्तर भारत, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में धूल भरी आंधियां, गरज वाले तूफान और बारिश आम हो गई है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि तेज गर्मी की वजह से जमीन बहुत गर्म हो जाती है। ठंडी हवाएं ऊपर आती हैं, तो अचानक तेज गति ऊपर उठती हैं। इससे गरज-चमक, 30 से 100 किमी वाली तेज हवाएं और धूल उड़ने लगती है।
Viral Video: जनगणना के लिए पहुंची दिल्ली की एक कर्मचारी के साथ हुआ दिल छू लेने वाला वाक्या, देखें वीडियो
भूमध्य सागर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं। यह उत्तर भारत में नमी लाते हैं, जिनकी वजह से हवा में अस्थिरता बढ़ जाती है, जिससे आंधी-तूफान आते हैं, लेकिन असमान बारिश होती है। कई बार एक ही दिन में तेज हवा के साथ बारिश होती है और फिर सूखा पड़ जाता है। इस पूरे पैटर्न को जलवायु परिवर्तन और बदतर बनाता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वायुमंडल में ज्यादा नमी रहती है, लेकिन बारिश के दिन कम हो रहे हैं।
NASA Mars: कहां और कैसे लापता हो गया मंगल ग्रह का रहस्य खोलने वाला अंतरिक्ष यान? नासा का चौंकाने वाला खुलासा
वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यम बारिश वाले दिन कम होते जा रहे हैं, भारी बारिश की घटनाएं ज्यादा हो रही है। इसका मतलब है कि बारिश जब होती है तो वह बहुत भारी होती है, जिससे बाढ़ आ जाती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम सूखा रहता है। गर्म हवाएं अधिक ऊर्जा लेती हैं, जिससे तूफान और आंधियां ज्यादा शक्तिशाली होती हैं। इस साल बारिश कम होने और आंधी-तूफान अधिक आने की मुख्य वजह अल-नीनो, ग्लोबल वार्मिंग और वायुमंडलीय अस्थिरता का मिलना है। पहले की तरह मौसम अनुमानित नहीं रह गया है।