{"_id":"6a217097136666b53d060989","slug":"rare-white-peacock-sighted-for-first-time-in-sariska-tiger-reserve-viral-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: सरिस्का में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ मोर, तस्वीरें हुईं वायरल, पर्यटक देखकर हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: सरिस्का में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ मोर, तस्वीरें हुईं वायरल, पर्यटक देखकर हुए हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral: सरिस्का टाइगर रिजर्व में दुर्लभ सफेद मोर पहली बार देखा गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस मोर को देखा और तुरंत अपने कैमरे में कैद कर ली।
सरिस्का में पहली बार दिखा ऐसा दुर्लभ मोर, तस्वीरें हुईं वायरल, पर्यटक देखकर हुए हैरान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Viral: अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक दुलर्भ नजारा देखने को मिला है। इसकी आकर्षक और अद्भुत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसने वन्यजीव प्रेमियों से लेकर पर्यटकों तक का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यहां बाल किला बफर जोन में पहली बार सफेद मोर देखा गया है। पर्यटक सरिस्का के बारा लिवारी ट्रैक पर सफारी आनमद उठा रहे थे, तभी उन्होंने इस मोर को देखा और कैमरे में कैद कर लिया है। यह सामान्य नीले और हरे रंग के मोरों से बिल्कुल अलग और बेहद दुर्लभ था।
इस अनोखे मोर को देखकर पर्यटक हैरान रह और फिर उन्होंने उसकी फोटो और वीडियो बना लिए। सोशल मीडिया पर सफेद मोर की तस्वीर वायरल हो रही है। अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। सरिस्का टाइगर रिजर्व बाघों और अन्य वन्यजीवों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। इस दुर्लभ सफेद मोर के बारण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरिस्का के इतिहास में पहली बार सफेद मोर देखा गया है। सफारी के दौरान पर्यटकों ने इस मोर को देखा और तुरंत इसकी फोटो ली। सफेद मोर का दिखना बेहद दुर्लभ घटना है। यह आमतौर पर अनुवांशिक बदलाव या विशेष जैनेटिक स्थिति की वजह से होता है। इसे ल्यूसीज्म या अन्य आनुवंशिक विकार से जोड़ते हैं।
Trending Videos
Weather: क्यों बारिश कम और आंधी-तूफान ज्यादा आ रहे हैं? आखिर क्या है अजीबोगरीब मौसम की वजह
सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की बड़ी विविधता है। यहां पर लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा यहां पर 500 से ज्यादा तेंदुए (पैंथर), सांभर, चीतल, नीलगाय, भालू और हिरण जैसी कई प्रजातियां हैं। इसके साथ ही यहां पर मोर और गिद्धों की भी अच्छी संख्या है। लेकिन सफेद मोर नजर आना दुर्लभ और अनोखा है।
NASA Mars: कहां और कैसे लापता हो गया मंगल ग्रह का रहस्य खोलने वाला अंतरिक्ष यान? नासा का चौंकाने वाला खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरिस्का के सीसीएफ संग्राम सिंह ने बताया कि उन्हें इस दुर्लभ मोर की जानकारी मिली है और इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरिस्का के लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां पर पहली बार सफेद मोर नजर आया है।