फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab Gajab: रेगिस्तान में मिला 7 हजार साल पुराना रहस्यमयी स्मारक, पाए गए इंसानों और जानवरों के अवशेष

Fri, 24 Mar 2023 05:11 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 24 Mar 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Ajab Gajab 7000 year old monument found with human remains and animal bones in saudi arabia
7 हजार साल पुराने स्मारक में पाए गए इंसानों के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

Saudi Arabia: हमारी धरती पर और धरती के नीचे छिपे रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए वैज्ञानिक निरंतर शोध करते रहते हैं, जिसमें कई चौंकाने वाले नतीजे भी सामने आते हैं। कुछ समय पहले पुरातत्वविदों को इजरायल में एक मकबरे की खुदाई के दौरान हैरान करने वाले अवशेष मिले हैं। इस खुदाई में उन्हें हजारों साल पहले भी ब्रेन की सर्जरी होने के सबूत मिले थे, जिसे देखकर खुद को आधुनिक युग का मानने वाली मेडिकल साइंस हैरान रह गई थी। वहीं अब खुदाई में एक बार फिर चकित करने वाले प्रमाण हासिल हुए हैं। दरअसल, सऊदी अरब में 7 हजार साल पुराना एक रहस्यमयी स्मारक मिला है, जिसके नीचे इंसानों के अवशेष पाए गए हैं। केवल इंसान ही नहीं यहां सैकड़ों पशुओं की हड्डियां भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्मारक एक रेगिस्तान यानी मरुस्थल में पाया गया है। यह इलाका बालू से पूरी तरह ढका हुआ है, जहां पहले कभी भी इंसानों के होने के सबूत नहीं पाए गए थे।

Ajab Gajab 7000 year old monument found with human remains and animal bones in saudi arabia
7 हजार साल पुराने स्मारक में पाए गए इंसानों के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पुरातत्वविदों का मानना है कि हजारों साल पहले यह इलाका काफी हरा-भरा था और यहां इंसानों मौजूद थे। प्रमाणों के अनुसार यहां के लोग हाथी और दरियाई घोड़ा पालते थे। इन अवशेषों को देखकर हर कोई हैरान है।

Ajab Gajab 7000 year old monument found with human remains and animal bones in saudi arabia
7 हजार साल पुराने स्मारक में पाए गए इंसानों के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जगह से एक पुरुष के अवशेष पाए गए हैं, जो करीब 30 साल का रहा होगा। अनुमान लगाया गया है कि यह जगह किसी पंथ के रीति रिवाज की जगह रही होगी।  साल 1970 से ही सऊदी अरब में ऐसे मुस्ततिलों की खोज हो रही है। मुस्ततिल बलुआ पत्थर की दीवारों से बने प्रागैतिहासिक स्मारक को कहते हैं, जो उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब में पाए जाते हैं। अब तक करीब 1600 मुस्ततिलों की खोज की जा चुकी है। इनमें से ज्यादातर रेत के नीचे काफी गहराई में पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajab Gajab 7000 year old monument found with human remains and animal bones in saudi arabia
7 हजार साल पुराने स्मारक में पाए गए इंसानों के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
एक स्टडी के अनुसार, शोधकर्ताओं का अनुमान है कि किसी समय में हरा-भरा रहा यह इलाका मौसम में भारी बदलाव की वजह से रेगिस्तान बन चुका है। उस समय लोगों को लगा होगा कि ईश्वर को खुश करके वह खुद को बचा सकते हैं। ऐसे में उन्होंने पशुओं की बलि दी गई होगी। 
 
विज्ञापन
Ajab Gajab 7000 year old monument found with human remains and animal bones in saudi arabia
7 हजार साल पुराने स्मारक में पाए गए इंसानों के अवशेष (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में प्रोफेसर और स्टडी की मुख्य लेखिका मेलिसा केनेडी ने बताया कि, वह यह नहीं जान पाए हैं कि यह लोग किस पंथ से ताल्लुक रखते थे और किस धर्म में आस्था रखते थे। इन संरचनाओं को देखकर केवल इतना ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह स्ट्रक्चर किसी रीति रिवाज से जुड़ा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed