फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   American Woman Refuses to Leave Drain Video Goes Viral on Internet

नाले में उतरकर बाहर आने से मना करने लगी अमेरिकी महिला, हाईवे पर लगा जाम; वीडियो देख लोग बोले- ये क्या हो गया

Wed, 21 Oct 2026 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नाले के गंदे पानी में खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला नशे में थी और उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे लोगों का भी साथ नहीं दे रही थी। वीडियो को दिल्ली-जयपुर हाईवे का बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
American Woman Refuses to Leave Drain Video Goes Viral on Internet
नाले से निकलने को तैयार नहीं थी महिला - फोटो : एक्स

विस्तार

शराब पीने के बाद इंसान कई बार ऐसी हरकतें कर बैठता है, जिन्हें देखकर दूसरे लोग भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें एक महिला नाले के गंदे पानी में खड़ी नजर आ रही है। आसपास मौजूद लोग उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महिला बाहर आने के लिए तैयार ही नहीं है। वीडियो में महिला की हरकतें देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


नाले से निकलने को तैयार नहीं थी महिला
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला नाले के अंदर खड़ी है। उसके पैर गंदे पानी में हैं और आसपास लोगों की भीड़ जमा है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि यह मामला दिल्ली-जयपुर हाईवे का है। महिला के अमेरिकी होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, उसकी पहचान और घटना से जुड़ी इन जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर नहीं निकलना चाहती है महिला
वीडियो में एक व्यक्ति महिला को नाले से बाहर निकालने की कोशिश करता दिखाई देता है। वह उसका हाथ पकड़कर उसे बाहर लाने की कोशिश करता है, लेकिन महिला बार-बार हाथ छुड़ाने लगती है। वह कभी अपने पैर फंसाती है तो कभी किसी चीज का सहारा लेकर वहीं खड़े रहने की कोशिश करती है। ऐसा लगता है कि वह किसी भी तरह नाले से बाहर नहीं निकलना चाहती।

 महिला की वजह से जमा हो गई भीड़
महिला को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान आसपास लोगों की आवाजें भी सुनाई देती हैं। वहां मौजूद लोग उसे समझाने और बाहर लाने की कोशिश करते नजर आते हैं। इस दौरान महिला की हरकतों को लेकर कुछ लोग मजाक भी करते सुनाई देते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि महिला के नाले में खड़े रहने के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस महिला को अस्पताल लेकर गई। हालांकि, घटना का सही समय, महिला की मेडिकल स्थिति और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।


वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह महिला भारत में नशा करने ही आई है। वहीं, दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि लोग ऐसी जगह पर भीड़ लगाकर जाम क्यों लगा देते हैं। एक और यूजर ने पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर भी सवाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed