Viral Video: ऑटो-रिक्शा में टांगे अपनी पत्नी के झुमके, चालक का दिल छू लेने वाला वीडियो हो गया वायरल
Viral Video: वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के झुमकों को ऑटो में टांग रखा है। जिससे पता चलता है कि, कैसे वो अपनी पत्नी को अपने रोजाना के काम के समय भी कैसे अपने करीब रखता है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो लोगों का दिल छू लेते हैं। इन दिनों ऑटो-रिक्शा चालक का एक ऐसा ही बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग चालक की खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के झुमकों को ऑटो में टांग रखा है। जिससे पता चलता है कि, कैसे वो अपनी पत्नी को अपने रोजाना के काम के समय भी कैसे अपने करीब रखता है।
वायरल वीडियो में ऑटो-रिक्शा में बैठी एक महिला को कुछ खास नजर आता है, जिसे वो अपने कैमरे में कैद कर लेती है। महिला सबसे पहले विंडशील्ड पर रखी किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेम की हुई तस्वीर पर जूम करती हैं, फिर कैमरा ऊपर की ओर घूमता है और एक जोड़ी झुमके लटके दिखाई देते हैं।
दिल छू लेने वाले इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर मर्लिन सुल्ताना अकंद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @marilyn.sultana.akand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसकी कैप्शन में लिखा है, प्यार में डूबे पुरुष के नजरिए से देखें तो तस्वीर नहीं झुमके दिख रहे हैं। सभी रोमांटिक लोग फूल नहीं खरीदते, कुछ लोग आपके झुमके ऐसी जगह टांग देते हैं जहां वे उन्हें दिन भर देख सकें। उन्होंने आगे लिखा कि, वह ऑटो यात्रियों को ले जाता है पर उसका दिल उसे अपने दिल में बसाए रखता है। जब कोई पुरुष आपसे सच्चा प्यार करता है, तो आप उसकी दिनचर्या का हिस्सा कुछ इस तरह बनती हैं।
Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो
पति-पत्नी का रिश्ता अटूट विश्वास, सम्मान, समझदारी और निस्वार्थ प्रेम की नींव पर टिका होता है। यह दो आत्माओं का ऐसा मिलन है, जिसमें सुख-दुख में साथ निभाना, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद का ख्याल रखना होता है। एक पति-पत्नी का रिश्ता तब सफल होता है, जब दोनों के बीच में समझदारी हो और पति का प्यार पत्नी से ज्यादा हो तब जाकर दोनों का रिश्ता पूरी उम्र भर रहता है।
वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- इन जैसी साझेदारियों के साथ पूरे महिला समाज में खुशनुमा माहौल होगा। दूसरे शख्स ने लिखा- ऐसे प्यार करने वाले भाई कहां हैं? वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, कैसे यात्रियों को लाने-ले जाने की रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच उसकी पत्नी के झुमकों की मौजूदगी उसे उसके प्यार का एहसास कराती होगी।