सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   boy face burnt during dangerous reel fire stunt watch horrible viral video

Stunt Video: रील के लिए मौत का खेल! आग से स्टंट करते समय बच्चे का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा आग के साथ खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। इस दौरान पलभर में कुछ ऐसा होता है, जिससे बच्चे का पूरा चेहरा झुलस गया। 

boy face burnt during dangerous reel fire stunt watch horrible viral video
रील के लिए मौत का खेल! आग से स्टंट करते समय बच्चे का हुआ ऐसा हाल - फोटो : X@Nalanda_index
विज्ञापन

विस्तार

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के लिए बच्चे हों या बड़े सभी कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके कारण कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बच्चा सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील बनाने के चक्कर में आग खेलता दिखता है और पलभर में उसका पूरा चेहरा बुरी झुलस जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हिलाकर रख दिया है।  

Trending Videos


रील के लिए खतरनाक स्टंट

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बच्चा केरोसिन (मिट्टी का तेल) मुंह में भरकर लाइटर की आग पर थूकता है, ताकि बड़ा फ्लेम बनाया जा सके। लेकिन वो जैसे ही तेल उगलता है, आग बेकाबू हो जाती है और सीधे उसके चेहरे को चपेट में ले लेती है। कुछ ही पल में उसका पूरा चेहरा आग से घिर जाता है। यह घटना किसी आयोजना का है, जहां पर टेंट लगा हुआ है। आसपास मौजूद लोग तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक लड़का घायल हो गया होता है। बच्चे के चेहरे पर गंभीर जलन के निशान पड़ चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस कैप्शन में लिखा है, रील बनाने की यह सनक दुनिया को किस तरफ लेकर जा रही है। पहले ट्रेन, सड़क और पुलों पर जान जोखिम में डालते थे, अब आग से खेल रहे हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि अब बच्चे भी इस पागलपन का शिकार होने लगे हैं। यह कोई कंटेंट नहीं है, बल्कि जीवन भर की सजा है। 



Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में दिखी रील बनाने की सनक, शख्स की अजीबोगरीब हरकत देख घबराए लोग

सोशल मीडिया पर लोगोंने इस दर्दनाक घटना को माता-पिता की लापरवाही और सोशल मीडिया की लत का नतीजा बताया है। कई लोगों की मांग कि ऐसे खतरनाक कंटेंट पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

पहले हुई थीं ऐसी घटनाएं

इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग खतरे में जीवन डाल रहे हैं। वायरल चैलेंज और रील बनाने के चक्कर में घायल हुए हैं। 

ओडिशा में सितंबर 2025 एक ऐसी घटना सामने आई थी। उस दौरान 14 साल का एक लड़का आग से स्टंट करते हुए गंभीर रूप से झुलस गया था। 

अमेरिका के टेक्सास में अगस्त 2025 में 12 साल का बच्चा 'फायरबॉल चैलेंज' के दौरान बुरी तरह घायल हो गया था। 

Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नवंबर 2024 में 24 वर्षीय युवक रील बनाते समय चेहरे पर गंभीर जलन का शिकार हुआ था। 

सुरक्षा विशेषज्ञ और प्रशासन हमेशा चेतावनी देते हैं कि आग, तेज रफ्तार वाहन या खतरनाक जगहों पर स्टंट नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये जानलेवा साबित हो सकते हैं। कुछ सेकंड की वायरल फेम जिंदगी भर के लिए जख्म दे सकता है। 

डिस्केलमर: इस खबर को सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बनाया गया है। amarujala.com इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed