सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride farewell her dogs started crying heart touching video goes viral on social media

Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 03 Apr 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: देहरादून से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन की विदाई के वक्त उसके घर के पालतू कुत्ते भी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। 

Bride farewell her dogs started crying heart touching video goes viral on social media
विदाई के समय दुल्हन के पालतू कुत्ते भी हुए इमोशनल - फोटो : @tripawsquad Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: दुल्हन की विदाई भारतीय शादी का एक भावुक पल होता है, जहां दुल्हन अपने मायके को छोड़कर ससुराल के लिए विदा होती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर देहरादून से एक दुल्हन की विदाई का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने ये बता दिया है कि, बेजुबान जानवरों में भी जज्बात होते हैं। 

Trending Videos


वायरल वीडियो में विदाई की रस्म के दौरान दुल्हन काे जाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही वो वहां से जाने लगती हैं, उसके तीन कुत्ते-  स्नोई (लैब्राडोर), मिशकु (गोल्डन रिट्रीवर) और लैला (जर्मन शेफर्ड) उसे बालकनी से देख कर भौंकना शुरू कर देते हैं। जिसे देख दुल्हन और भी ज्यादा इमोशनल हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो

दुल्हन खुद को रोक नहीं पाती और अपने पालतू जानवरों से मिलने के लिए बालकनी में लौट आती हैं। वो उन्हें सहलाते हुए और फुसफुसाते हुए कहती है, 'मम्मा यही हैं'। जिससे शायद उन्हें यकीन हो जाता है कि वह अभी भी यहीं है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tri Paw Squad (@tripawsquad)


कुत्तों और दुल्हन के बीच भावनात्मक जुड़ाव के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'उसने हां कह दिया, लेकिन उसके बच्चों ने अलविदा कह दिया'। वीडिोय को अबतक (50.5M) यानी 5 करोड़ 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। तो वहीं 30 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। बेजुबान जानवरों का ये वीडियो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। 

Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर


Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी

बेजुबान जानवरों का इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लोगों का दिल छू लिया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- इसे सिर्फ सच्चे पालतू जानवरों के मालिक ही समझेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- जानवर इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं।  इस वीडियो से एक बात तो साफ हो गई कि, जानवरों में इंसानों के साथ गहरे रिश्ते बनाने, भावनाओं को समझने और खतरे के समय हमारी रक्षा करने की कमाल की काबिलियत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed