सब्सक्राइब करें

Pink Moon 2026: भारत में कब दिखेगा पिंक मून? जानिए क्या है समय और इसका रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 03:51 PM IST
सार

Pink Moon 2026 Date and Time: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 2 अप्रैल का दिन बेहद खास है। आज आसमान में अद्भुत चांद दिखाई देगा। आइए जानते हैं कि पिंक मून से जुड़ी कुछ खास बातें। 

विज्ञापन
pink moon 2026 date and time significance in hindi pink moon kya hota hai
भारत में कब दिखेगा पिंक मून? - फोटो : Adobe Stock

Pink Moon 2026 Date and Time:  खगोलप्रेमियों के लिए 2 अप्रैल का दिन बेहद खास है। आज पूर्णिमा के दिन आसमान में फूल मून दिखाई देगा, जिसे पूरी दुनिया में पिंक मून कहा जाता है। पिंक मून का मतलब यह नहीं है कि चांद गुलाबी रंग का नजर आएगा। वसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी फूलों की वजह से इस नाम पिंक मून पड़ा है। आइए आपको बताते हैं पिंक मून कब और कहां सबसे अच्छा नजर आएगा। 



कब नजर आएगा पिंक मून? 

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07 बजकर 6 मिनट से पुर्णिमा की शुरुआत हुई, जबकि 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समापन हुआ। ऐसे में पुर्णिमा दोनों दिन रहेगी। ऐसे में पिंक मून 2 अप्रैल को देखा जा सकता है। 
 

Trending Videos
pink moon 2026 date and time significance in hindi pink moon kya hota hai
भारत में कब दिखेगा पिंक मून? - फोटो : Adobe Stock

क्या गुलाबी हो जाएगा चांद? 

पिंक मून का मतलब यह नहीं है कि चांद गुलाबी रंग का हो जाएगा। इसका नाम अमेरिका में पाए जाने वाले एक खास जंगली के नाम पर रखा गया है। इस फूल को क्रिपिंग फ्लॉक्स या मॉस पिंक के नाम से जाना जाता है। अप्रैल के महीने में यह फूल खिलता है। इसके कारण इस दौरान पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहा जाने लगा। पिंक मून को ब्रेकिंग आइस मून, बडिंग मून और एग मून भी कहते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
pink moon 2026 date and time significance in hindi pink moon kya hota hai
भारत में कब दिखेगा पिंक मून? - फोटो : Adobe Stock

2026 में क्यों बड़ा दिखेगा पिंक मून? 

पिंक मून के दौरान चंद्रमा बड़ा नजर आता है जिसका वजह मून इल्यूजन है। जब चंद्रमा क्षितिज के पास होता है, तो वह वास्तव में बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी आंखें उसे बड़ा महसूस करती हैं।

Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

pink moon 2026 date and time significance in hindi pink moon kya hota hai
भारत में कब दिखेगा पिंक मून? - फोटो : Adobe Stock

पृथ्वी का वायुमंडल भी चंद्रमा के रंग को प्रभावित करता है। यह नीली रोशनी को रोक देता है और नारंगी व सुनहरी रोशनी को गुजरने देता है, जिसकी वजह से चंद्रमा उगते और डूबते समय नारंगी और सुनहरा नजर आता है। जब यह बड़ा और सुनहरा रंग का होता है, तो आसमान में बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। 

Viral Video: कंपनी ने सैलरी से काट लिए 11000, महिला ने इंटरनेट पर बयां किया दर्द, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
pink moon 2026 date and time significance in hindi pink moon kya hota hai
भारत में कब दिखेगा पिंक मून? - फोटो : Adobe Stock

भारत में कब आएगा नजर? 

भारत में भी लोग इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं। भारत में 2 अप्रैल को पिंक मून का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद पृथ्वी के बेहद करीब होगा। इसके कारण यह आम दिनों की तुलना में करीब 14 प्रतिशत बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed