Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
British family isolating in an idyllic bamboo hut in Bali after fleeing the UK amid the coronavirus crisis
{"_id":"5e9d4f988ebc3e769728a38a","slug":"british-family-isolating-in-an-idyllic-bamboo-hut-in-bali-after-fleeing-the-uk-amid-the-coronavirus-crisis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना के तनाव को अनोखे ढंग से दूर कर रहा यह परिवार, सोशल मीडिया पर बताई कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
कोरोना के तनाव को अनोखे ढंग से दूर कर रहा यह परिवार, सोशल मीडिया पर बताई कहानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेव और उनका परिवार
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना के संकट से उबरने के लिए दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं या कई लोग ऐसे भी हैं, जो दूसरी जगहों पर जाकर फंसे हुए हैं, लेकिन लंदन के रहने वाले एक परिवार की कहानी ही कुछ अलग है। इस परिवार ने सुकून और चैन पाने के लिए खुद को इंडोनेशिया के खूबसूरत द्वीप बाली में आईसोलेट कर लिया है। इस परिवार में कुल चार लोग हैं, जिसमें 49 वर्षीय डेव, 39 वर्षीय उनकी पत्नी कोरिन प्रुडेन और उनके जुड़वां बच्चे हैं।
2 of 5
डेव और उनका परिवार
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
परिवार ने इंस्टाग्राम पर अपनी कहानी बयां करते हुए बताया कि 16 मार्च को वो लंदन से बाली गए थे। वो पिछले पांच साल से हंगरी के बुडापेस्ट में रह रहे हैं और वहीं पर उनका एक कैफे है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सबकुछ बंद हो गया और वो लौट नहीं पाए। चूंकि उन्होंने पहले ही प्लान बनाया था कि वो कम से कम छह महीने के लिए घूमने और रहने दक्षिणी अमेरिका जाएंगे, लेकिन कोरोना की वजह से अमेरिका के हालात काफी खराब हो गए, इसलिए उन्होंने बाली जाने का प्लान बनाया और फटाफट फ्लाइट की टिकट लेकर वो वहां पहुंच गए।
3 of 5
बांस के घर में रहता है डेव और उनका परिवार
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
अब डेव अपने परिवार के साथ बाली के एक ग्रामीण इलाके में चावल के खेतों के पास बांस की झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने ये जगह किराये पर ली है। उनका कहना है कि उन्हें यहां स्वर्ग जैसा अनुभव हो रहा है और अपने परिवार के साथ शांति और सुकून महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, खेतों के बीच में एक स्विमिंग पूल भी है, जहां डेव अपने परिवार के साथ नहाने का आनंद लेते हैं। वो कहते हैं कि उनके बच्चों को भी यहां काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेव और उनके बच्चे
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
परिवार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनका कैफे बंद हो गया। ऐसे में लंदन या फिर बुडापेस्ट में रहना और खाना उनके लिए काफी महंगा पड़ता। साथ ही वो दिन-रात कोरोना की खबरें सुन-सुनकर तंग आ गए थे, इसलिए वो सबकुछ छोड़कर कुदरत के बीच पहुंच गए। अब उन्हें यहां पर किसी भी चीज की चिंता नहीं सताती है।
विज्ञापन
5 of 5
डेव की पत्नी और उनके बच्चे
- फोटो : Instagram/twintastic nomads
हालांकि इंडोनेशिया में भी कोरोना की वजह से लगभग सारी दुकानें और मॉल बंद हैं, लेकिन छोटी-मोटी दुकानें खुली हुई हैं, जहां वो कोई भी सामान खरीदने के लिए चले जाते हैं और आसपास का इलाका घूम भी लेते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वाकई वो यहां शांति भरे माहौल में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।