{"_id":"69d24c086aafce85ce0cf6f5","slug":"car-swept-away-in-mountain-river-car-accident-rescue-viral-video-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: तेज बहती नदी में शख्स ने कुदा दी कार, स्टंट करना पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: तेज बहती नदी में शख्स ने कुदा दी कार, स्टंट करना पड़ा भारी, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स को नदी में स्टंट करना कितना भारी पड़ गया है। आइए जानते हैं क्या है पूररा मामला।
तेज बहती नदी में शख्स ने कुदा दी कार, ड्राइवर को स्टंट करना पड़ा भारी
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: कई लोग ऐसे हैं, जो जानबुझ कर अपनी जान खतरे में डालते हैं। इसके साथ ही दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक एडवेंचर के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल देता है।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी की तेज धारा से एक ड्राइवर अपनी कार को निकालने कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। ड्राइवर को बहती नदी के बीच कार निकालना महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स अपनी काली रंग की कार को सीधे नदी के तेज बहाव के बीच उतार देता है। पानी का बहाव तेज है कि कार तिनके की तरह बहने लगती है। लेकिन कुछ देर कार पानी में बहने के बाद रुक जाती है। यह देखकर वहां पर मौजूद लोगों की सांसें अटक जाती है।
This is why education is important pic.twitter.com/XDgyKidYbS
— desi mojito (@desimojito) April 4, 2026
Viral Video: समंदर में सर्फिंग कर रहा था शख्स, तभी अचानक आ गई विशालकाय व्हेल, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
पानी में कार को बहता देखकर लोग ड्राइवर को बचाने के लिए पीछे-पीछे दौड़ने लगते हैं। अच्छी बात यह रही कि कार नदी के बहाव के साथ दूर तक नहीं गई थी। कुछ दूरी पर जाकर पत्थरों से टकराकर रुक जाती है। अगर पानी गहरा होता और पत्थर नहीं होते हैं, तो ड्राइवर का बचना मुश्किल होता। वीडियो में देखा जाता है कि कैसे ड्राइवर की एक छोटी सी गलती और स्टंट की वजह से उनकी जान खतरे में पड़ गई।
Viral Video: कुत्ते की टूट गई थी टांग और बूरी तरह था घायल, फिर शख्स ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया
नदी में पत्थरों के बीच कार के फंसने के बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकलने की कीशिश की। उसके साथ बाहर आकर कार की छत पर चढ़ जाता है। वहां पर जमा भीड़ उनको बचाने में लग जाती है। वीडियो खत्म होने तक लोग उनको बचाने में जुटे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और कहां का है।