{"_id":"69d24480aeb2bd016a00cbd6","slug":"viral-video-san-francisco-viral-video-windsurfer-collides-with-massive-gray-whale-near-golden-gate-bridge-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: समंदर में सर्फिंग कर रहा था शख्स, तभी अचानक आ गई विशालकाय व्हेल, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: समंदर में सर्फिंग कर रहा था शख्स, तभी अचानक आ गई विशालकाय व्हेल, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: कैलिफोर्निया की सैन फ्रांसिस्को से एक वीडियो सामने आया है। यहां पर समुद्र की लहरों के एक शख्स मस्ती कर रहा था। तभी अचानक उसके सामने एक विशालकाय व्हेल आ जाती है।
समंदर में सर्फिंग कर रहा था शख्स, तभी अचानक आ गई विशालकाय व्हेल
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
Viral Video: कैलिफोर्निया की सैन फ्रांसिस्को से एक बेहद हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। समुद्र में एक विंडसर्फर सर्फिंग कर रहा था, तभी अचानक सामने विशालकाय ग्रे व्हेल आ जाती है और सीधे सर्फर से टकरा जाती है। अब यह घटना कैमरे में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्फर अपनी बोर्ड पर संतुलन बनाकर तेजी से आगे जा रहा है। इसी दौरान पानी में उसके सामने अचानक विशालकाय व्हेल आ जाती है। वो व्हेल इतनी तेज टकराता है कि संभल ही नहीं पाता है और सीधे पानी में गिर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्फर का नाम एरिक क्रेमर्स है, जो 24 मार्च 2026 को क्रिसी फील्ड बीच के पास विंडसर्फिंग कर रहे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सब कुछ शांत है। समुद्र में दूर एक कार्गो जहाज दिख रहा है और किनारे पर लोग खड़े हैं।
Viral Video: कुत्ते की टूट गई थी टांग और बूरी तरह था घायल, फिर शख्स ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया
वीडियो में गोल्डन गेट ब्रिज भी नजर आ रहा है। इसी दौरान समुद्र की सतह पर विशाल ग्रे व्हेल आ जाती है और एरिक की बोर्ड से सीधे टकरा जाती है। कुछ सेकेंड में यह दिल दहला देने वाली घटना घटी। वहां पर मौजूद लोग इस घटना से दहशत में आ गए।
San Francisco: The Wind-Surfer Crashed into Whale. pic.twitter.com/O1gR4q7T3O
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) April 5, 2026
Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
एरिक क्रेमर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उस दिन वो पहले ही इलाके में कुछ व्हेल देखी थीं। इसलिए अपनी स्पीड को काफी कम कर दिया था। इसके बावजूद जब वह वापस आ रहे थे, तो उनके सामने अचानक व्हेल आ गई। उन्होंने कहा कि व्हेल वाला दिन था, लेकिन अच्छी बात यह है कि हम दोनों सुरक्षित हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है।
Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात
लोगों ने बताया डरावना
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे डरावना बताया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है।