Viral Video: वायरल होने के लिए सिर पर जलता चूल्हा रख बनाई रोटी, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
Viral Video: वीडियो में एक महिला ने अपने सिर पर जलता चूल्हा रखा हुआ है, जिसपर एक बच्ची खड़ी होकर तवे पर रोटी बनाती नजर आ रही है।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कुछ भी कर रहे हैं। कोई खतरनाक स्टंट हो या फिर खाने की अजीबो-गरीब चीजें बनाना, यहां तक की लोगों का ध्यान खींचने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। वीडियो में एक महिला ने अपने सिर पर जलता चूल्हा रखा हुआ है, जिसपर एक बच्ची खड़ी होकर तवे पर रोटी बनाती नजर आ रही है।
Viral Video: यूरोप में गन्ने के रस का ठेला लगाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
वायरल होने के लिए सिर पर जलते चूल्हे पर तवा रख रोटी सेकती महिला के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बहुत ही खतरनाक स्टंट है। इससे आग से जलने का खतरा हो सकता था, संतुलन बिगड़ने पर गंभीर चोट लग सकती थी ओर तो ओर कपड़ों या आसपास की चीजों में आग भी लग सकती थी।
आज के समय में लोग मानते हैं कि अगर उनका वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचा तो उन्हें पहचान, पैसा और फेम मिल सकता है। इसलिए लोग कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो सबसे अलग लगे, चाहे वो कितना भी अजीब या खतरनाक क्यों न हो। सोशल मीडिया पर हर दिन इस तरह के लाखों वीडियो अपलोड होते रहते हैं।
Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात
सिर पर जलते चूल्हे का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उसका वीडियो सबसे अलग और शॉकिंग लगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यूज और लाइक मिले। इस खतरनाक स्टंट में लोग कई बार अपनी सुरक्षा तक भूल जाते हैं।