सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chief Minister Assam Shared Rare Sight Of Albino Hog Deer From The Kaziranga National Park

Viral Deer: गुलाबी आंखें और रंग सफेद, काजीरंगा में दिखा दुर्लभ हिरण, असम के सीएम ने शेयर किया अद्भुत वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 27 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Deer: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक बेहद दुर्लभ सफेद हिरण दिखाई दिया है। इस हिरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। 

Chief Minister Assam Shared Rare Sight Of Albino Hog Deer From The Kaziranga National Park
गुलाबी आंखें और रंग सफेद, काजीरंगा में दिखा दुर्लभ हिरण - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Deer Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो काजीरंगा के हरे भरे घास के मैदानों का है। यहां पर दूधिया सफेद रंग का हिरण घूमते हुए दिखाई दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और अपनी खुशी जाहिर की है। वीडियो न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि असम के समृद्ध वन्यजीवों की एक बड़ी मिसाल भी है। 



दुर्लभ हिरण 

काजीरंगा के घने जंगलों में आमतौर पर भूरे रंग के हिरण ही दिखाई देते हैं, लेकिन यह हिरण बिल्कुल अलग है। काजीरंगा में दिखा बेहद दुर्लभ हिरण किसी किसी चमकते सितारे की तरह लग रहा है। एल्बिनो होने की वजह से यह पूरी तरह सफेद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्बिनो हॉग डियर एक बेहद दुर्लभ सफेद रंग का हिरण है, जो आनुवंशिक स्थिति (एल्बिनिजम) की वजह से पैदा होता है। एल्बिनो हॉग डियर यह एक आनुवंशिक दोष है जिसमें जानवर के शरीर में मेलेनिन (रंग पैदा करने वाला पिगमेंट) नहीं होता। इसकी वजह से उनका पूरा शरीर सफेद और आंखें गुलाबी हो जाती हैं। अनोखे हिरण को देखकर वन विभाग के लोग हैरान रह गए। एल्बिनो हॉग एक लाख में से एक हिरण ऐसा पैदा होता है। 
विज्ञापन
Trending Videos




आखिर क्यों समझ नहीं आ रहा मौसम का चक्र? भीषण गर्मी के बीच अब जारी हुई ये चेतावनी   

Viral Video: ट्रेन में समोसा बेचने वाले की हरकत देख भड़क उठे लोग, IRCTC ने लिया मामले पर संज्ञान

गर्व की बात है: मुख्यमंत्री 

वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने इसे 'रेयर और रिमार्केबल' यानी बेहद दुर्लभ और शानदार पल बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे जीवों का दिखना ये साबित करता है कि हमारे जंगल अभी भी कितने गुलजार और महफूज हैं। 

उनका कहना है कि वीडियो इस बात की गवाही देता है कि, असम सरकार वन्यजीवों को बचाने के लिए कितनी संजीदा है. वाकई में काजीरंगा की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला ये नन्हा मेहमान प्रकृति का एक अनमोल तोहफा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed