सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों समझ नहीं आ रहा मौसम का चक्र? भीषण गर्मी के बीच अब जारी हुई ये चेतावनी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 27 May 2026 07:04 PM IST
सार

Weather Update: देश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करके कहा है कि  27 से 31 मई के बीच कई राज्यों में आंधी-तूफान आ सकता है। 

विज्ञापन
Weather Update india weather alert heavy rain heatwave thunderstorm imd alert
आखिर क्यों समझ नहीं आ रहा मौसम का चक्र? भीषण गर्मी के बीच अब जारी हुई ये चेतावनी - फोटो : AI

Weather IMD Alert: बीते समय में वैज्ञानिकों के लिए भी मौसम पहेली बन चुका है। कभी अचनाक तेज आंधी-तूफान, कभी बारिश और कभी आलोवृष्टि हो रही है।  भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, कहीं पर हीटवेव और भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि अप्रैल में ही लोगों को भीषण गर्मी का करना पड़ा, तो अचानक मौसम में ऐसा बदलाव हुआ है कि लोगों को फरवरी वाली ठंड महसूस होने लगी। 



पंजाब, हरियाणा,  हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया था। राजधानी दिल्ली में अप्रैल में जब तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहता था, उस दौरान 21 डिग्री तक पहुंच गया था। मई की शुरुआत में भी आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली, जबकि इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। मौसम प्रणाणी में होने वाला यह बदलाव दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है। 


Weather Update india weather alert heavy rain heatwave thunderstorm imd alert
कहां आएगा आंधी-तूफान और कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI

इस आंधी और बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि नॉर्थ पोल का आर्कटिक क्षेत्र तेजी से गर्म हो रहा है, जिसकी वजह से ऊपरी हवाओं की पट्टी पहले से ज्यादा लहरदार हो गई है। सामान्य जेट स्ट्रीम सीधी रहती थी, जो अब U-शेप वाली लहरें बन रही है। इससे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कम ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं। अप्रैल-मई में भी सक्रिय रह रहे हैं। मौसम विभाग और शोध दोनों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब सर्दियों से आगे बढ़कर वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) में भी अधिक सक्रिय हो रहे हैं। बिना मौसम बारिश हो रही है, ओले पड़ रहे और तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। उनका कहना है यह सामान्य घटना नहीं है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आने वाली आंधी-तूफान की संख्या बढ़ गई है और तीव्र हो गई है। 

Trending Videos
Weather Update india weather alert heavy rain heatwave thunderstorm imd alert
कहां आएगा आंधी-तूफान और कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI

क्यों पड़ रही भीषण गर्मी? 

भारत में मई के आखिरी हफ्तों तक गर्मी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। मध्य और उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पारा लगातार ऊंचा बना हुआ है। दिन के साथ ही रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ठंडा रहने वाले यूरोप में भी लोगों को लू और हीट वेव का सामना करना पड़ रहा है। 

Space: अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? शुभांशु शुक्ला का वीडियो हुआ वायरल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update india weather alert heavy rain heatwave thunderstorm imd alert
कहां आएगा आंधी-तूफान और कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI

क्यों पड़ रही है भीषण गर्मी? 

वैश्विक स्तर पर भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। इस झुलसा देने वाली गर्मी के पीछे कई कारण हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसकी पीछे की वजह जलवायु परिवर्तन, अल नीनो और हीट डोम है। उनका कहना है कि यह स्थिति पृथ्वी को एक नए तापमान पठार की तरफ ढकेल रही है। 

Jugaad Video: धूप और गर्मी को भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर आप भी करेंगे तारीफ  

NASA Moon Base: चांद पर स्थायी मानव बेस बनाएगा नासा, जानिए क्या है अमेरिका का पूरा प्लान
 

विज्ञापन
Weather Update india weather alert heavy rain heatwave thunderstorm imd alert
कहां आएगा आंधी-तूफान और कहां होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट - फोटो : ANI

भीषण गर्मी के बीच फिर बारिश और आंधी की चेतावनी 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 27 से 31 मई के बीच देश के कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में कहीं झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी, तो कहीं भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत, हिमालयी इलाकों और उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से मौसम बदल सकता है। 

मौसम विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक और झारखंड जैसे राज्यों में तेज आंधी और तूफान आने की संभावना जताई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed