सब्सक्राइब करें

Pangong Tso: हर घंटे बदलती है अपना रंग, जानें '3 इडियट्स' से फेमस हुई इस लेक का अनोखा राज

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 27 May 2026 03:28 PM IST
सार

Pangong Tso Ladakh: मशहूर पांगोंग त्सो झील अपनी बदलती रंगत के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। दिनभर में कई बार इसका रंग बदलता है और हर बार अलग ही नजारा पेश करता है। समुद्र तल से लगभग 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील भारत और चीन की सीमा के बीच फैली हुई है। 

विज्ञापन
ladakh magical lake changes colour five times a day like chameleon Pangong Tso Ladakh
Pangong Tso Ladakh - फोटो : AI

Pangong Tso Ladakh: लद्दाख में एक झील ऐसी है, जो हर कुछ घंटों में अपना रंग बदलकर लोगों को हैरानी में डाल देती है, इतना कि लोग इसे “गिरगिट की रिश्तेदार” तक कहने लगे हैं। यह है मशहूर पांगोंग त्सो झील, जो अपनी बदलती रंगत के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। दिनभर में कई बार इसका रंग बदलता है और हर बार अलग ही नजारा पेश करता है। समुद्र तल से लगभग 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील भारत और चीन की सीमा के बीच फैली हुई है। करीब 134 किलोमीटर लंबी इस झील का एक हिस्सा भारत में है, जबकि बाकी तिब्बत क्षेत्र में आता है।

ladakh magical lake changes colour five times a day like chameleon Pangong Tso Ladakh
क्यों बदलता है झील का रंग? - फोटो : adobestock

क्यों बदलता है झील का रंग? 
सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि आखिर यह झील रंग कैसे बदलती है? सुबह की हल्की धूप में इसका पानी गहरे नीले रंग का नजर आता है। जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता है, पानी का रंग बदलकर टर्क्वॉइज़ ब्लू और फिर हरे-नीले शेड में बदल जाता है। दोपहर के समय यह हल्का हरा या आसमानी दिखने लगता है, जबकि शाम होते-होते इसका रंग सुनहरा, नारंगी और कभी-कभी गुलाबी आभा लिए नजर आता है। 
 

Trending Videos
ladakh magical lake changes colour five times a day like chameleon Pangong Tso Ladakh
क्यों बदलता है झील का रंग? - फोटो : adobestock
दरअसल यह पूरा खेल सूरज की किरणों के कोण, साफ पानी, झील में मौजूद खनिज तत्वों और आसपास के बर्फीले पहाड़ों की परछाई का है। वैज्ञानिक मानते हैं कि पानी में मौजूद खनिज, खासकर सोडियम, इस रंग परिवर्तन में अहम भूमिका निभाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ladakh magical lake changes colour five times a day like chameleon Pangong Tso Ladakh
हर साल आते हैं हजारों पर्यटक - फोटो : adobestock
हर साल आते हैं हजारों पर्यटक 
यह झील सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि फिल्मों के कारण भी काफी चर्चित हो चुकी है। बॉलीवुड फिल्म 3 Idiots की शूटिंग यहां होने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। तब से लेकर अब तक हर साल हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां आने वाले लोग अक्सर कहते हैं कि इस झील को जितनी देर देखो, हर बार यह नया रूप दिखाती है, खासतौर पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इसका दृश्य सबसे ज्यादा मनमोहक होता है।
 
विज्ञापन
ladakh magical lake changes colour five times a day like chameleon Pangong Tso Ladakh
पहाड़ और सूखा रेगिस्तान एक साथ - फोटो : adobestock

पहाड़ और सूखा रेगिस्तान एक साथ
पांगोंग त्सो की कुछ खास बातें इसे और भी अनोखा बनाती हैं। यह मीठे पानी की नहीं, बल्कि खारे पानी की झील है। सर्दियों में इसका पानी पूरी तरह जम जाता है और यह बर्फ की मोटी चादर में बदल जाती है। यहां कई दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसके आसपास बर्फ से ढके पहाड़ और सूखा रेगिस्तानी इलाका एक साथ नजर आता है, जो इसे और भी खास बना देता है।

NASA Moon Base: चांद पर स्थायी मानव बेस बनाएगा नासा, जानिए क्या है अमेरिका का पूरा प्लान
North Korea: नॉर्थ कोरिया से भागी लड़की ने किए खौफनाक खुलासे, सच्चाई सुन कांप उठेगी रूह
Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed